back to top

आरंभ में फिलिपीन, इसके बाद अन्य देशों को ब्रह्मोस का निर्यात किया जाएगा : रूस

नई दिल्ली। रूसी मिशन के उप प्रमुख रोमन बाबुश्किन ने गुरुवार को कहा कि भारत और रूस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का निर्यात फिलिपीन तथा कुछ अन्य देशों को करने का विचार कर रहे हैं। भारत-रूस संयुक्त उपक्रम द्वारा ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण किया जाता है और इसे पनडुब्बी, जहाज, विमान या जमीनी प्लेटफॉर्म से छोड़ा जा सकता है।

मिसाइल निर्यात किए जाने पर होने वाली वार्ता से अवगत सूत्रों ने बताया कि भारत के अगले साल के आरंभ में ब्रह्मोस के एक बेड़े की आपूर्ति के लिए फिलिपीन के साथ समझौता करने की संभावना है। पिछले कुछ हफ्ते में विभिन्न स्थानों से मिसाइल के नए संस्करण के कई परीक्षण किए गए हैं।

मिसाइल के नए संस्करण का रेंज 400 किलोमीटर तक बढ़ाया गया है जबकि इसके मूल संस्करण का रेंज 290 किलोमीटर था। इसकी रफ्तार 2.8 मैक है, जो कि ध्वनि से करीब तीन गुणा तेज है। बाबुश्किन ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, मौजूदा संस्करण के सारे परीक्षण सफल रहे हैं। इस विशिष्ट मिसाइल की रेंज बढ़ाने के लिए परीक्षण किए गए थे। हम आरंभ में फिलिपीन, इसके बाद अन्य देशों को इसका निर्यात करने जा रहे हैं। पता चला है कि भारत ने मिसाइल की आपूर्ति के लिए फिलिपीन के साथ आरंभिक दौर की वार्ता की है।

ब्रह्मोस के एक संस्करण को 18 अक्टूबर को अरब सागर में भारतीय नौसेना के विध्वंसक पोत से छोड़ा गया था। इसके कुछ दिन बाद बंगाल की खाड़ी में भारतीय वायु सेना ने सुखोई लड़ाकू विमान से इसका परीक्षण किया था। खाड़ी क्षेत्र के देशों समेत कुछ अन्य देशों ने मिसाइल खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। भारत लद्दाख और अरूणाचल प्रदेश में चीन से लगी सीमा के पास कई रणनीतिक स्थानों पर मूल ब्रह्मोस मिसाइलों की तैनाती कर चुका है। वायु सेना 40 से ज्यादा सुखोई लड़ाकू विमानों में भी ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों को जोड़ रहा है जिससे सेना की ताकत में और इजाफा होगा।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...