back to top

कोविड-19 की ज्यादा जांच के बावजूद संक्रमण दर 7.5 प्रतिशत से नीचे

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि लगातार दो दिन (बुधवार और गुरुवार) कोविड-19 की 11.70 लाख से ज्यादा जांच की गई है। देश में अब तक 4,66,79,145 जांच हो चुकी हैं और रोजाना की संक्रमण दर 7.5 प्रतिशत से नीचे है। मंत्रालय ने रेखांकित किया, रोजाना ज्यादा जांच के बावजूद संक्रमण दर 7.5 प्रतिशत से कम है जबकि कुल संक्रमण दर 8.5 प्रतिशत से नीचे है।

मंत्रालय के सुबह आठ बजे अपडेट आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से 30,37,151 लोग ठीक हो चुके हैं। ठीक होने की दर 77.15 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर घटकर 1.74 प्रतिशत हो गई है। केंद्र के नेतृत्व में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रभावी तरीके से लागू जांच, संपर्क का पता लगाने और उपचार की रणनीति की बदौलत ए नतीजे मिले हैं।

मंत्रालय ने जोर दिया कि कोई भी अन्य देश जांच के इस स्तर को हासिल नहीं कर सका है। लगातार ज्यादा से ज्यादा जांच के कारण संक्रमित व्यक्ति का जल्द पता लग रहा है और उन्हें तुरंत पृथक-वास में भेजा जा रहा और समय से उपचार किया जा रहा है। मंत्रालय ने कहा, मृत्यु दर एक प्रतिशत से कम करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके तहत मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत हो चुकी है। रोजाना 10 लाख से ज्यादा जांच की जा रही है। गुरुवार को कुल 11,69,765 नमूनों की जांच की गई।

मंत्रालय ने कहा, रोजाना जांच में तेज बढ़ोतरी के साथ अब तक कुल मिलाकर करीब 4.7 करोड़ जांच हो चुकी हैं। कुल 4,66,79,145 नमूनों की जांच की गई। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 83,341 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39,36,747 हो गई है। संक्रमण के कारण 1,096 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 68,472 हो गई है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...