back to top

अरुण जेटली को उद्योग जगत की बड़ी हस्तियों ने भी दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर भारतीय उद्योग जगत ने गहरा दु:ख जताया। देश के शीर्ष उद्यमियों ने जेटली को अपनी श्रद्धांजलि में उन्हें एक महान राजनेता और सच्चा सुधारवादी बताया। जेटली (66) का शनिवार को एम्स में निधन हुआ। वहां कई सप्ताह से भर्ती थे।

 

  • अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने एक ट्वीट में कहा, एक प्रतिभाशाली वक्ता, सक्रिय सांसद, सार्वजनिक नीतियों महारथी और हर वर्गों के लोगों से संपर्क स्थापित करने की अनूठी क्षमता वाले अरुण जेटली की दूरदर्शिता और प्रगतिशील सोच नए भारत को बनाने में उत्प्रेरक रही है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

 

  • भारती एयरटेल के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने कहा कि भारत का एक प्रखर नेता और विधि विशेष दुनिया से चला गया। उन्होंने कहा कि जेटली किसी बात को अपने खास अंदाज से देखते थे। इसी कारण कई बार दूसरे पक्ष के लोग भी सलाह के लिए उनकी ओर आकर्षित होते थे।

 

  • महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने भी शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, मैं एक ऐसे व्यक्ति की आत्मा को नमन करता हूं और उनके लिए प्रार्थना करता हूं, जिनने जिंदगी अपने विश्वास के साथ जी और जिसने अपने जीवन को देश के लिए समर्पित किया …।

 

  • एचडीएफसी लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक पारेख ने कहा कि देश ने एक बड़ी शख्सियत को खो दिया है। हाल के समय में भारत के सबसे महत्वपूर्ण सुधारों में से एक (जीएसटी की शुरुआत) के लिए देश हमेशा उनको याद करेगा।

 

  • वेदांत के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है, यह क्षति न केवल उनकी पार्टी के लिए है, बल्कि पूरे देश की है।

 

  • बायोकॉन की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ ने ट्वीट किया कि वह इतने युवा और सक्रिय राजनीतिक नेता के जीवन के जल्द समाप्ति से बहुत दुखी हैं- उनके पास देश के विकास में योगदान देने के लिए बहुत कुछ था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

 

  • उद्योगमंडल एसोचेम के अध्यक्ष बीके गोयनका ने कहा कि अरुण जेटली के निधन से उन्हें गहरा दु:ख हुआ। वह एक राष्ट्रीय नेता थे, जिन्होंने समाज के सभी वर्गों का काफी सम्मान मिला। जेटली ने एक व्यवहारिक और प्रगतिशील नेता के रूप में अमिट छाप छोड़ी है। वह मूल रूप से सुधारवादी थे और एसोचेम के अच्छे मित्र थे।

 

  • सीआईआई के अध्यक्ष विक्रम किर्लोस्कर ने जेटली को सच्चा सुधारवादी और आर्थिक उदारवाद का सशक्त प्रवक्ता बताया।

 

  • पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष राजीव तलवार ने जेटली को सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री बताया, जिन्होंने देश को राजकोषीय विवेक और उत्कृष्ट वित्तीय सुगठन प्रदान किया तथा भारत को दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनाया। माल एवं सेवा कर, दिवाला और दिवालियापन संहिता जैसे ऐतिहासिक सुधारों को अंजाम देने का एक बड़ा श्रेय जेटली को जाएगा।

 

  • जेएसडब्ल्यू समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सज्जन जिन्दल ने ट्वीट किया कि जेटली एक अद्भुत इंसान, एक अच्छे मित्र और एक संपूर्ण पेशेवर थे। वह देश को बारीकी से समझते थे और उन्हें हमेशा आदर के साथ याद किया जाएगा और उनकी कमी खलेगी। हमारा देश एक महान सपूत खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

 

  • फिक्की के अध्यक्ष संदीप सोमनी ने कहा, अरुणजी का निधन भारत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। देश का एक गौरवशाली पुत्र, एक देशभक्त, एक राष्ट्रवादी और एक व्यक्ति जिसका हमारे देश की जबरदस्त आर्थिक क्षमता के प्रति दृढ़ विश्वास था, आज हमारे बीच से उठ गया।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...