back to top

जम्मू के उद्योगपतियों ने नए भूमि कानूनों का किया स्वागत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक वृद्धि की उम्मीद जगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद देते हुए जम्मू स्थित उद्योगपतियों के शीर्ष संगठन ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर में नए भूमि कानूनों का स्वागत किया और कहा कि इनसे केंद्र शासित राज्य में औद्योगिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।

जम्मू के बारी ब्राह्मण उद्योग संघ (बीबीआईए) ने बाहरी लोगों द्वारा जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि कानूनों में संशोधन का स्वागत किया। बीबीआईए के अध्यक्ष ललित महाजन ने कहा, संघ के सदस्यों ने बाहर से आने वाले संभावित उद्यमियों द्वारा जम्मू-कश्मीर में औद्योगीकरण की उम्मीद जगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को धन्यवाद दिया है।

महाजन ने बीबीआईए की बैठक में कहा कि नए भूमि कानूनों से औद्योगिक क्षेत्र, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा, पर्यटन उद्योग, रियल एस्टेट और अन्य क्षेत्रों में निजी क्षेत्र के लिए बड़े पैमाने पर निवेश के दरवाजे खुलेंगे और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि वक्त की मांग है कि मौजूदा इकाइयों को वित्तीय सहायता दी जाए।

महाजन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में दूसरे राज्यों से कच्चा माल लाने और तैयार माल दूसरे राज्यों में भेजने के लिए परिवहन भाड़ापूर्ति देने की मांग भी की। इसके अलावा उन्होंने नई इकाइयों और क्षमता विस्तार करने वाली इकाइयों के लिए जीएसटी भुगतान में राहत दिए जाने, सभी इकाइयों की राज्य के भीतर बिक्री पर दो प्रतिशत की बजटीय सहायता और सूक्ष्म तथा लघु उद्योगों के लिए प्रोत्साहन देने की मांग भी की।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...