back to top

दक्षेस के प्रगति में भारत-पाक की शत्रुता बनी रुकावट: बांग्लादेश

ढाका। बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन ने कहा है कि दक्षेस के नहीं फलने-फूलने की मुख्य वजह भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता है। हालांकि, उन्होंने बिमस्टेक और बीबीआईएन जैसी अन्य क्षेत्रीय पहल के बारे में आशा जताई।

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठनर् दक्षेसी के सदस्य देशों के बीच सहयोग एवं समन्वय के अभाव को लेकर इस महीने की शुरूआत में भारत और पाकिस्तान द्वारा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाने के बाद मोमेन की यह टिप्पणी आई है। मोमेन ने नेपाल-बांग्लादेश यात्रा कार्यक्रम-2019 के समापन समारोह में विदेशी पत्रकारों के एक समूह से यहां कहा कि दक्षेस का फलना-फूलना भारत और पाकिस्तान के बीच दुश्मनी की वजह से बाधित हुआ। इस कार्यक्रम की मेजबानी यहां बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने की।

बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने कहा, आप जानते हैं कि दक्षेस फल- फूल नहीं रहा, इसकी एक मुख्य वजह भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता है लेकिन बीबीआईएनर् बांग्लादेश, भूटान, भारत और नेपाली तथा बिमस्टेकर् बहु क्षेत्रीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहली को बेहतर काम करना चाहिए। हमें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है और उस प्रक्रिया में चीजें बेहतर तरीके से काम करनी चाहिए।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ हफ्ते पहले कहा था कि दक्षेस देशों के बीच व्यापक समन्वय के लिए भारत की कोशिशों को आतंकवाद के खतरों और हरकतों से बार-बार चुनौती मिली है। पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्कों से क्षेत्र को पेश आ रही सुरक्षा चुनौतियों का जिक्र करते हुए भारत पिछले तीन बरसों में दक्षेस से अपनी दूरी बना रहा है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...