back to top

भारत की दमदार वापसी, दोनों टीमें बराबरी पर

राजकोट। शीर्ष बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान तथा गेंदबाजों के आक्रामक तेवरों के दम पर भारत ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आस्ट्रेलिया को शुक्रवार को यहां 36 रन से शिकस्त देकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की।

शिखर धवन 90 गेंदों पर 96 रन केवल चार रन से शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने विराट कोहली 76 गेंदों पर 78 रन और केएल राहुल 52 गेंदों पर 80 रन को आक्रामक पारियां खेलने के लिए शानदार मंच दिया जिससे भारत छह विकेट पर 340 रन का मजबूत स्कोर बनाने में सफल रहा।

बड़े लक्ष्य के सामने ऑस्ट्रेलिया तभी अच्छी स्थिति में दिख रहा था जब स्टीवन स्मिर्थ 102 गेंदों पर 98 रनी और मार्नस लाबुशेन 47 गेंदों पर 46 रन क्रीज पर थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम आखिर में 49.1 ओवर में 304 रन ही बना पाई।

भारत की तरफ से मोहम्मद शमी 77 रन देकर तीनी, रविंद्र जडेजा 58 रन देकर दो, नवदीप सैनी 62 रन देकर दो, कुलदीप यादव 65 रन देकर दो और जसप्रीत बुमराह 32 रन देकर एक ने विकेट लिए। राहुल ने विकेट के पीछे भी अच्छा प्रदर्शन किया तथा दो कैच और एक स्टंप किया।

ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई में खेला गया पहला मैच दस विकेट से जीता था लेकिन भारत ने दमदार वापसी करके श्रृंखला को रोमांचक बना दिया। तीसरा और अंतिम एकदिवसीय मैच रविवार को बेंगलुरू में खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...