back to top

कोविड-19 से लड़ने में भारत की रणनीति ने अहम भूमिका निभाई

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से लडऩे की भारत की रणनीति में समय पर और तत्परता से जांच कर संक्रमण का शीघ्र पता लगाए जाने ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, देश में अब तक कुल 3,76,51,512 नमूनों की जांच की गई है।

मंत्रालय ने कहा कि जांच करो-संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता करो-उपचार करो की केंद्र सरकार की नीति, राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के समन्वित प्रयासों से भारत लगातार अपनी जांच क्षमता बढ़ा रहा है और यह प्रतिदिन 10 लाख जांच तक पहुंच गई है। मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार को 24 घंटे की अवधि में 8,23,992 जांच किए जाने के साथ आज की तारीख तक कुल 3,76,51,512 हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, सतत आधार पर इतनी अधिक संख्या में जांच किए जाने से रोग का शुरूआत में पता लगाने में मदद मिली। साथ ही, इससे संक्रमण की पुष्टि वाले मरीजों को समय रहते पृथक करने या अस्पताल में भर्ती कराने का मौका भी मिला। इससे, मृत्यु दर में कमी आई। मंत्रालय के बुधवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब तक 24,67,758 लोग इस रोग से उबर चुके हैं और इसकी दर 76 प्रतिशत से अधिक है। वहीं, मृत्यु दर 1.84 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने इस बात का जिक्र किया कि कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या कुल मामलों का सिर्फ 21.87 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि प्रति 10 लाख की आबादी पर जांच की संख्या बढ़ कर 27,284 हो गई है। देश में कोविड-19 जांच प्रयोगशाला भी बढ़ रही है और इनकी कुल संख्या 1540 है।

इनमें 992 प्रयोगशाला सरकारी क्षेत्र में है। भारत में भारत में कोविड-19 के 67,151 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़ कर बुधवार को 32.34 लाख हो गए । मंत्रालय ने बताया कि 1,059 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 59,449 हो गई है।

RELATED ARTICLES

सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं किया जा सकता: इलाहाबाद हाई कोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि यदि किसी मां को उसके सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिल रहा है, तो वह बाद...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं किया जा सकता: इलाहाबाद हाई कोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि यदि किसी मां को उसके सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिल रहा है, तो वह बाद...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...