back to top

सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं किया जा सकता: इलाहाबाद हाई कोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि यदि किसी मां को उसके सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिल रहा है, तो वह बाद में अपने सौतेले बेटे से भी गुजारा भत्ते की मांग नहीं कर सकती।न्यायमूर्ति लक्ष्मी कांत शुक्ला ने मंगलवार को पारित आदेश में कहा कि सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद मां को अपना भरण-पोषण करने में अक्षम नहीं माना जा सकता, ऐसे में वह किसी अन्य व्यक्ति से गुजारा भत्ता पाने की पात्र नहीं रह जाती।

हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी व्यक्ति के भरण-पोषण का दायित्व दो या अधिक व्यक्तियों पर है और वह अदालत का दरवाजा खटखटाता है, तो यह न्यायालय का दायित्व होगा कि वह परिस्थितियों के अनुसार तय करे कि किससे और कितनी राशि गुजारा भत्ते के रूप में दिलाई जाए।इन टिप्पणियों के साथ अदालत ने एक महिला की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी। महिला ने परिवार न्यायालय के आदेश में संशोधन करने का अनुरोध करते हुए अपने सौतेले बेटे से भी गुजारा भत्ता दिलाने की प्रार्थना की थी।

परिवार न्यायालय ने महिला के सगे बेटे को प्रति माह 8,000 रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था।महिला का तर्क था कि अधीनस्थ अदालत ने जल्दबाजी में गुजारा भत्ते की पूरी जिम्मेदारी केवल उसके सगे बेटे पर डाल दी और सौतेले बेटे को इस दायित्व से मुक्त कर दिया। महिला के अधिवक्ता ने दलील दी कि दोनों बेटों को गुजारा भत्ता देने के लिए उत्तरदायी ठहराया जाना चाहिए था।

याचिका का विरोध करते हुए राज्य सरकार और सौतेले बेटे की ओर से कहा गया कि जब महिला का सगा बेटा मौजूद है और उसे गुजारा भत्ता देने का आदेश पहले ही दिया जा चुका है, तब सौतेले बेटे को इस दायित्व के लिए उत्तरदायी नहीं ठहराया जा सकता।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...