back to top

भारत के श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

ओडेन्से (डेनमार्क)। कोरोना वायरस के कारण सात महीने के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने गुरुवार को यहां जेसन एंथोनी हो शुई को सीधे गेम मे हराकर डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पांचवें वरीय भारतीय खिलाड़ी ने पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में कनाडा के अपने प्रतिद्वंद्वी को सिर्फ 33 मिनट में 21-15 21-14 से हराया। यह 7500000 डॉलर इनामी सुपर 750 टूर्नामेंट इस साल बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के कैलेंडर में होने वाला एकमात्र टूर्नामेंट है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण बैडमिंटन कैलेंडर बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बीडब्ल्यूएफ को कोरोना वायरस महामारी के कारण कई टूर्नामेंट रद्द करने पड़े और एशियाई चरण तथा विश्व टूर फाइनल को अगले साल जनवरी तक स्थगित करना पड़ा। श्रीकांत ने बीडब्ल्यूएफ से कहा, दोनों गेम में 11 अंक तक मुकाबला काफी करीबी था। मुझे खुशी है कि मैं पूरे मैच के दौरान अपनी फॉर्म बरकरार रख पाया। उसके शॉट को रिटर्न करने के लिए मुझे सतर्क रहना पड़ा।

दुनिया के पूर्व नंबर एक और फिलहाल 14वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत अगले दौर में दूसरे वरीय चीनी ताइपे के टिएन चेन चाउ और आयरलैंड के एनहात एनगुएन के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे। मुकाबले में श्रीकांत ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले गेम में 9-4 की बढ़त बनाई। ब्रेक के समय वह 11-8 से आगे थे।

श्रीकांत ने इसके बाद लगातार छह अंक बनाए और फिर पहला गेम आसानी से जीत लिया। दूसरे गेम में श्रीकांत 5-8 से पीछे थे लेकिन लगातार छह अंक के साथ उन्होंने ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बना ली। कनाडा के खिलाड़ी ने हालांकि वापसी करते हुए स्कोर 10-11 कर दिया।

श्रीकांत ने इसके बाद आक्रामक रवैया अपनाया और 15-10 की बढ़त बना ली और फिर स्कोर 19-11 किया। भारतीय खिलाड़ी को आठ मैच प्वाइंट मिले जिसमें से दो अंक उन्होंने गंवाए लेकिन अगले अंक पर हो शुई ने शॉट बाहर मार दिया जिससे भारतीय खिलाड़ी ने अगले दौर में जगह बनाई। भारत के लक्ष्य सेन को भी आज दूसरे दौर में मुकाबले में स्थानीय दावेदार हेन्स क्रिस्टियन सोल्बर्ग विटिंगस से भिड़ना है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...