back to top

भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि 7.5 से 12.5 प्रतिशत के बीच रह सकती है : विश्वबैंक

वाशिंगटन। विश्वबैंक के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले एक साल में कोविड-19 महामारी और देशव्यापी लॉकडाउन से उबरते हुए आश्चर्यजनक रूप से वापसी की है, लेकिन वह अभी तक खतरे से बाहर नहीं आया है। इसके साथ ही विश्वबैंक ने अपनी ताजा रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत से 12.5 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

विश्वबैंक ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ वार्षिक बैठक से पहले जारी अपनी नवीनतम दक्षिण एशिया आर्थिक फोकस रिपोर्ट में कहा कि जब कोविड-19 महामारी सामने आई तो अर्थव्यवस्था पहले ही सुस्त थी। रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 2017 में वृद्धि दर 8.3 प्रतिशत तक पहुंचने के बाद वित्त वर्ष 2020 में चार प्रतिशत तक घट गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि मंदी का कारण निजी खपत में कमी और वित्तीय क्षेत्र से जुड़ा झटका (एक बड़े गैर-बैंक वित्त संस्थान का पतन) था, जिसने निवेश में पहले से मौजूद कमजोरियों को बढ़ा दिया। विश्वबैंक ने कहा कि महामारी के प्रकोप और नीतिगत निर्णयों से संबंधित अनिश्चितता को देखते हुए वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 7.5 से 12.5 प्रतिशत तक रह सकती है। रिपोर्ट में कहा गया कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि टीकाकरण अभियान किस प्रकार आगे बढ़ रहा है, कौन से नए प्रतिबंध लगाए जाते हैं और विश्व अर्थव्यवस्था कितनी जल्दी ठीक हो जाती है।

विश्वबैंक के दक्षिण एशिया क्षेत्र के मुख्य अर्थशास्त्री हंस टिमर ने बताया, यह आश्चर्यजनक है कि भारत एक साल पहले की तुलना में कितना आगे आ गया है। आप सोचिए एक साल पहले मंदी कितनी गहरी थी… गतिविधियों में 30 से 40 प्रतिशत की अभूतपूर्व गिरावट, टीकों के बारे में कोई स्पष्टता नहीं, बीमारी के बारे में बड़ी अनिश्चितता। इसकी तुलना में आज भारत वापसी कर रहा है, कई गतिविधियों को खोल दिया है, टीकाकरण शुरू हो गया है और देश वैक्सीन के उत्पादन में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि हालांकि हालात अभी भी चुनौतीपूर्ण हैं और महामारी फिर तेजी से बढ़ रही है, जबकि भारत में हर किसी को टीका लगाना एक बड़ी चुनौती है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...