back to top

भारत की स्थिति बाकी देशों से बेहतर

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्वषर्धन ने कहा है कि देश में लॉकडाउन सही समय पर लगाया गया था और इसके सराकात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से जंग में भारत की स्थिति बाकी देशों की तुलना में काफी बेहतर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आज कहा कि देश में लॉकडाउन लगाने का फैसला सही समय पर लिया गया था। दूसरे विकसित देशों ने यह फैसला लेने में कई दिन बर्बाद कर दिए।

कुछ देशों में तो लॉकडाउन लगाने का फैसला तब लिया गया जब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। कई देशों में आंशिक लॉकडाउन ही लगाया गया। देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा, ‘अगर लॉकडाउन से पहले भारत में कोरोना के मामलों के दोगुने होने का समय 3.4 दिन था तो अब यह समय बढ़कर 13 दिन से भी ज्यादा हो गया है। लॉकडाउन और इसके दिशा-निदेर्शों ने एक प्रभावी सोशल वैक्सीन की तरह काम किया है।’

देश में लॉकडाउन से पहले डबलिंग रेट 3.4 दिन था, लेकिन आज यह 13 दिन है। लॉकडाउन और इसके दिशा-निदेर्शों के पालन ने सोशल वैक्सीन का काम किया है। भारत में लॉकडाउन सही वक्त पर लगाया गया था। दूसरे देशों ने लॉकडाउन लागू करने में समय व्यर्थ किया। कुछ देशों में लॉकडाउन तब लगाया गया जब हालात नियंत्रण से बाहर हो गए।

बता दें कि आज ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि देश में लॉकडाउन अचानक से लागू कर दिया गया और अब इसे तुरंत हटाया नहीं जा सकता है। वहीं, कई राज्यों में लॉकडाउन में अतिरिक्त छूट दे दी है जिसे लेकर गृह मंत्रालय ने चिंता जताते हुए नियमों का सख्ती से पालन कराने को कहा है। राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया गया है कि दिशा-निदेर्शों का सही तरीके से पालन कराया जाए। 

इसके पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने शुक्रवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के 34 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड के चेयरमैन का पद संभाल लिया। जापान के डॉ. हिरोकी नाकातानी की जगह लेने वाले हर्षवर्धन ने कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की। हर्षवर्धन ने कहा, मौजूदा संकट से उबरने के लिए वैश्विक भागीदारी को मजबूत करने और एक दूसरे की भावनाओं को समझने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...