back to top

भारत की इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला स्थगित होना तय

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर में होने वाली छह मैचों की सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला और न्यूजीलैंड ए टीम का अगले महीने का दौरा कोविड-19 महामारी को देखते हुए स्थगित होना तय है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी इस संबंध में औपचारिक घोषणा नहीं की है लेकिन जल्द ही ऐसा होने की संभावना है।

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, इंग्लैंड को सितंबर के आखिर में छह मैच (तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय) खेलने थे। निश्चित तौर पर वर्तमान परिस्थितियों में इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर नहीं आ सकती है। बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की शुक्रवार को बैठक होगी जिसमें भारत के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) चर्चा का मुख्य विषय होगा।

अधिकारी ने कहा, लेकिन मुझे लगता है कि एफटीपी मामले पर चर्चा के बाद औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी क्योंकि यह शुक्रवार को होने वाली शीर्ष परिषद के एजेंडा का हिस्सा है। न्यूजीलैंड ए को अगस्त में भारत दौरे पर आना है और उसके भी आने की संभावना नहीं है। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड की टीम यह श्रृंखला खेलने के लिए अगले साल सितंबर में भारत दौरे पर आ सकती है।

भारत में कोविड-19 के अभी तक नौ लाख से अधिक मामले सामने आए हैं और मृतकों की संख्या 25,000 तक पहुंचने वाली है। भारत में अगर सितंबर तक स्थिति सुधर भी जाती है तब भी इंग्लैंड के आने की संभावना नहीं है। अधिकारी ने कहा, हमारे (बीसीसीआई) अध्यक्ष (सौरव गांगुली) ने हाल में साक्षात्कार में कहा था कि अगर परिस्थितियां अनुकूल रही तो वे अगस्त में शिविर के आयोजन की योजना बना रहे हैं। यह तो हर कोई जानता है कि ऐसी परिस्थितियों में कोई मैच आयोजित नहीं किया जा सकता है।

सितंबर के आखिर में इंग्लैंड दौरा और आस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप का स्थगित होना तय है ऐसे में इस दौरान भारत या विदेश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन किया जा सकता है। भारतीय क्रिकेट टीम आखिरी बार मार्च में मैदान पर उतरी थी लेकिन तब भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला महामारी के कारण बीच में ही रद्द कर दी गई थी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...