back to top

भारत के सम्मान, स्वाभिमान पर चोट नहीं पहुंचने देंगे : राजनाथ

नई दिल्ली। भारत के सम्मान और स्वाभिमान पर चोट नहीं पहुंचने देने का भरोसा दिलाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत और चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति को जल्द सुलझाने के लिए सैन्य स्तर और राजनयिक स्तर पर बातचीत कर रहे हैं जिसके अब तक के परिणाम सकारात्मक रहे हैं।

डिजिटल रैली से भाजपा की महाराष्ट्र जन संवाद रैली को संबोधित कर रहे सिंह ने कहा, हम किसी के मान, सम्मान पर न चोट पहुंचाते हैं और न अपने मान, सम्मान और स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त कर सकते हैं। इसलिए विपक्ष को कहता हूं कि भारत-चीन मामले पर हमें ज्यादा समझाने की कोशिश मत कीजिए।

लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन की सेना के बीच जारी गतिरोध पर उन्होंने कहा सिंह ने कहा कि भारत-चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। हम भी चाहते हैं कि ए विवाद जल्द सुलझ जाए। रक्षा मंत्री ने कहा, भारत और चीन सैन्य और राजनयिक स्तर पर बातचीत कर रहे हैं। अब तक के परिणाम सकारात्मक रहे हैं। बहरहाल, हम विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भारत के सम्मान और स्वाभिमान पर चोट नहीं पहुंचने देंगे।

उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत परिवारों को 5 लाख रुपए सालाना तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी गई। उन्होंने कहा दुनिया के किसी और देश में इतनी बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना नहीं है। सिंह ने कहा सरकार का संकल्प है कि 2022 तक हम किसानों की आमदनी को दोगुना करेंगे। इस संकल्प को हम पूरा करके रहेंगे। आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव पारित कर सरकार ने किसानों के साथ बरसों से हो रहा अन्याय खत्म किया है।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...