back to top

भारत को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा का स्वर्ण

नई दिल्ली। भारत की चिंकी यादव, मनु भाकर और राही सरनोबत ने आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में गुरुवार को यहां महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर देश का इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन जारी रखा। भारतीय तिकड़ी ने फाइनल में कुल 17 का स्कोर बनाया और पोलैंड की इवोना वावरजोनोवस्का, युलिता बोरेक और एग्निस्का कोरेज्वो को आसानी से हराया।

पोलैंड की टीम ने केवल सात का स्कोर बनाया। इससे एक दिन पहले यादव, भाकर और सरनोबट ने इस स्पर्धा के व्यक्तिगत मुकाबले में तीनों पदक जीते थे। इस जीत से भारत की पदक तालिका में स्थिति अधिक मजबूत हो गई है। उसके नाम पर अब 10 स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 21 पदक दर्ज हैं। इससे पहले अंजुम मोदगिल, श्रेया सक्सेना और गायत्री नित्यानादम की भारतीय टीम ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन की टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के मैच में 43 अंक हासिल किए और वह पोलैंड की टीम के बाद दूसरे स्थान पर रही। पोलैंड ने 47 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता। भारत ने इससे पूर्व पहले और दूसरे क्वालीफाईंग दौर में क्रमश: 1304 और 864 का स्कोर बनाया था। पोलैंड की टीम में अनेटा स्टैनकीवज, अलेक्सांद्रा सजुको और नतालिया कोचान्स्का शामिल थी। इंडोनेशिया की विद्या रफीका रहमतान तोइबा, मोनिका दरयंती और आद्रे जाहरा दियानिशा ने हंगरी की ललिता गास्पर, इस्तार डेनेस और लिया होर्वाथ को 47-43 से हराकर कांस्य पदक जीता।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...