back to top

ऑलराउंड प्रदर्शन जारी रखकर टी20 सीरीज जीतने उतरेगी भारतीय महिला टीम

नवी मुंबई। पहले मैच में बड़ी जीत से उत्साह से ओतप्रोत भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपना ऑलराउंड प्रदर्शन जारी रखकर तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी। एक दिवसीय सीरीज में तीनों मैच गंवाने के बाद भारतीय महिला टीम ने पहले टी20 मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी थी जो इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उसकी सबसे बड़ी जीत है।

भारतीय टीम ने इस मैच में न सिर्फ क्षेत्ररक्षण में चुस्ती दिखाई बल्कि उसके गेंदबाजों ने भी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया। भारत के सामने 142 रन का लक्ष्य था जो उसने शेफाली वर्मा (नाबाद 64) और स्मृति मंधाना (54) के बीच पहले विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी के दम पर आसानी से हासिल कर दिया।

भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। युवा गेंदबाज टिटास साधु ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिए। इनमें से तीन विकेट उन्होंने पावरप्ले में लिए थे। स्पिनर दीप्ति शर्मा और श्रेयंका पाटिल ने दो-दो विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया था। टिटास ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, प्रत्येक मैच और अच्छा प्रदर्शन कई घंटे की कड़ी मेहनत का परिणाम होता है। मेरा मानना है कि क्षेत्ररक्षण में हमारा प्रदर्शन शानदार रहा क्योंकि एक गेंदबाज मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों के सहयोग से ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकता है।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुक्रवार को दर्ज की गई जीत से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू धरती पर पहली सीरीज जीतने के करीब पहुंच गई है। भारत ने 2015-16 में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर तीन मैच की सीरीज में 2-1 से हराया था। भारतीय टीम को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए न सिर्फ अपने प्रदर्शन में निरंतर दिखानी होगी बल्कि ऑस्ट्रेलिया के जवाबी हमले से भी सतर्क रहना होगा जो एलिस पेरी के 300वें अंतरराष्ट्रीय मैच का जश्न जीत के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने कहा, हम वास्तव में रविवार को होने वाले मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह हमारी टीम के लिए एलिस पेरी की उपलब्धि का जश्न मनाने का शानदार अवसर है। उनके 300वें मैच का हिस्सा बनने को लेकर वास्तव में प्रत्येक खिलाड़ी उत्साहित है। वह इस पर बात नहीं करना चाहती है क्योंकि इससे उसे लगता है कि वह उम्रदराज हो गई है।

ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद रहेगी कि पेरी बड़ा स्कोर बनाकर इस मैच को यादगार बनाने की कोशिश करेगी। भारत को उसके अलावा बेहतरीन फार्म में चल रही फोएबे लिचफील्ड से भी सतर्क रहना होगा जिन्होंने पिछले मैच में 49 रन बनाए थे।

टीम इस प्रकार हैं:

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ज्चा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर , टिटास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा, मिन्नू मणि।

ऑस्ट्रेलिया : डार्सी ब्राउन, हीथर ग्राहम, एशले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), जेस जोनासेन, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा (उपकप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम।

मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...