back to top

भारतीय महिला टीम को बांग्लादेश के खिलाफ नये नये चेहरों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

मीरपुर । भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार से यहां बांग्लादेश के खिलाफ शुरु होने वाली तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में नये चेहरों से मौकों का फायदा उठाने की उम्मीद करेगी और साथ ही चाहेगी कि फिनिशर भी अपने खेल में निखार करें।
हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम का यह चार महीनों में पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। इस टी20 श्रृंखला के बाद 16 जुलाई से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जायेगी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला टीम अंतिम बार मैदान पर दक्षिण अफ्रीका में हुए टी20 विश्व कप में दिखी थी जिसमें उसे नॉकआउट चरण में आस्ट्रेलिया से करीबी हार मिली थी। एक तरफ जहां पुरुष क्रिकेटर व्यस्त कार्यक्रम की वजह से लगातार दौरों पर रहते हैं, वहीं भारतीय महिला टीम की सदस्यों को अपने खेल पर सुधार करने के लिये काफी समय मिला। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों के लिये अंतिम प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट मार्च में आयोजित शुरुआती महिला प्रीमियर लीग थी।

भारतीय महिला टीम हालांकि पूरी सुविधाओं के बावजूद अपने खेल को अगले स्तर तक ले जाने में नाकाम रही है।
टीम को कई पहलुओं में सुधार करना होगा जिसमें फिटनेस, गेंदबाजी और फिनिशर (सूत्रधार) की कमी शामिल है। ये सब चीजें खेल के छोटे प्रारूप के लिये निहायती जरूरी हैं। पिछले 12 महीनों में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर और विकेटकीपर रिचा घोष रही हैं जो क्रमश: चोट और फिटनेस मुददों के कारण इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। इनकी अनुपस्थिति से नये चेहरों को प्रभावित करने का मौका मिलेगा। रिचा की गैर मौजूदगी से अनुभवी दीप्ति शर्मा से फिनिशर की भूमिका निभाने की उम्मीद होगी। वहीं पूजा वस्त्राकर और अमनजोत को भी पारी के अंत में तेजी से रन जुटाकर योगदान करना होगा।

यास्तिका भाटिया और अनकैप्ड (जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैच नहीं खेले हों) उमा छेत्री टीम में दो विकेटकीपिंग विकल्प हैं। बांग्लादेश की टीम से हालांकि भारतीय खिलाड़ियों  को ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए लेकिन सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर दबाव होगा जो 2019 में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के बाद से ही शार्ट गेंद के खिलाफ जूझती दिखी हैं। बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव और राजेश्वरी गायकवाड़ की अनुपस्थिति से 20 साल की अनुषा बारेड्डी और राशि कनौजिया को पदार्पण का मौका मिल सकता है।

मोनिका पटेल और मेघना सिंह के लिए यह श्रृंखला वापसी के लिए अहम होगी क्योंकि ये दोनों पिछले ज्यादातर सत्र में बाहर रहने के बाद टीम में अपना स्थान पक्का करना चाहेंगी। भारत की अंडर-19 टीम को विश्व कप खिताब दिलाने में मार्गदर्शन करने वाली नूशीन अल खादीर को अंतरिम कोच बनाया गया है। खिलाडÞियों ने बेंगलुरु की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग की जिसके बाद वे बांग्लादेश रवाना हुर्इं। सभी मैच शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जायेंगे।

टीमें इस प्रकार हैं :
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, एस मेघना, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह , अंजलि सरवनी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बारेड्डी, मीनू मणि।

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना (कप्तान, विकेटकीपर), नाहिदा अख्तर, दिलारा अख्तर, शाथी रानी, शमीमा सुल्ताना, शोभना मोस्तरी, मुर्शिदा खातून, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, दिशा बिस्वास, मारुफा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला, राबिया खान, सुल्ताना खातून, सलमा खातून, फाहिमा खातून। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरु होगा।

RELATED ARTICLES

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...

नीदरलैंड के आगे नहीं चला भारतीय डिफेंस, विश्व कप में 2-0 से मिली हार

एम्सटेलवीन।एक बार फिर भारतीय गोलकीपरों सविता और बिछू की अगुवाई में भारतीय डिफेंस ने साहसिक प्रदर्शन किया लेकिन पेरिस ओलंपिक और पिछले तीन बार...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...