back to top

भारतीय अंपायर मेनन आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल

दुबई। भारत के युवा अंपायर नितिन मेनन को इंग्लैंड के नाइजेल लोंग की जगह 2020-21 सत्र के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अंपायरों की एलीट पैनल में शामिल किया गया। छत्तीस साल के मेनन को तीन टेस्ट, 24 एकदिवसीय और 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय में अंपायरिंग का अनुभव है। वह इस सूची में जगह बनाने वाले पूर्व कप्तान श्रीनिवास वेंकटराघवन और सुंदरम रवि के बाद तीसरे भारतीय है। रवि को पिछले साल इससे बाहर कर दिया गया था।

आईसीसी से जारी बयान में मेनन ने कहा, एलीट पैनल में नाम होना मेरे लिए बहुत सम्मान और गर्व की बात है। दुनिया के प्रमुख अंपायरों और रेफरियों के साथ-साथ नियमित रूप से काम करने का मेरा हमेशा से सपना रहा है। मेनन ने 22 साल की उम्र में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था और 23 साल की उम्र में वह सीनियर अंपायर के तौर पर बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त मैचों में अंपायरिंग करने लगे थे।

आईसीसी के महाप्रबंधक (क्रिकेट) ज्योफ अलार्डिस (अध्यक्ष), पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर संजय मांजरेकर और मैच रेफरियों रंजन मदुगले एवं डेविड बून की चयन समिति ने मेनन का चुनाव किया। मेनन इससे पहले अंपायरों के अमीरात आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल का हिस्सा थे।

विश्व स्तर पर भारतीय अंपायरिंग की काफी आलोचना हुई है लेकिन इस दौरान मेनन का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कोविड-19 महामारी के कारण आईसीसी ने स्थानीय अंपायरों के इस्तेमाल की योजना बनाई है जिससे मेनन अगले साल भारत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में मैच अधिकारी की भूमिका निभा सकते है।

आईसीसी अगर इस नियम को हटाती है तो वह अलगे साल ऑस्ट्रेलिया में एशेज श्रृंखला में भी अपायरिग करते दिख सकते है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर नरेन्द्र मेनन के बेटे मेनन ने मध्य प्रदेश के लिए दो लिस्ट-ए मुकाबले खेले है। उन्होंने कहा, मेरे पिता एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर हैं और 2006 में बीसीसीआई ने लगभग 10 साल के बाद अंपायरों के लिए एक परीक्षा आयोजित की थी।

उन्होंने कहा, मेरे पिता ने मुझे परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगर मैं इसमें सफल रहा तो कभी भी एक पेशे के रूप में अंपायरिंग कर सकता हूं। इसलिए मैंने परीक्षा दिया और 2006 में मैं अंपायर बन गया। मेनन पिछले 13 साल से अंपायरिंग कर रहे है।

उन्होंन कहा, मेरी प्राथमिकता अंपायरिंग की बजाय देश के लिए खेलना थी। मैंने हालांकि 22 साल की उम्र में खेलना छोड़ दिया था और 23 साल की उम्र में सीनियर अंपायर बन गया था। एक साथ खेलना और अंपायर करना संभव नहीं था इसलिए मैंने सिर्फ अंपायरिंग पर ध्यान देने का फैसला किया।

मेनन को भरोसा है कि उन्होंने बीते वर्षों में सीनियर अंपायरों के साथ जो तालमेल बनाया है और दो आईसीसी टूर्नामेंटों (2018 और 2020 महिला टी 20 विश्व कप) में अंपायरिंग करने का अनुभव उन्हें अच्छी स्थिति में रखेगा। उन्होंने कहा, मैं इस तथ्य से बहुत आश्वस्त महसूस कर रहा हूं कि मेरी उम्र कम है, लेकिन इस पेशे में आखिर में प्रदर्शन मायने रखता है। चाहे मैं अच्छा करूं या नहीं, इसमें उम्र का प्रदर्शन से बहुत कम लेना-देना है।

उन्होंने कहा कि रणजी ट्राफी में अंपायरिंग करने का अनुभव टेस्ट मैचों में काम आएगा। उन्होंने कहा, रणजी ट्रॉफी बहुत प्रतिस्पर्धात्मक है, और फिर जब हम अच्छा करते हैं तो हमें आईपीएल में मौका मिलता है, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की तरह लगता है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...