back to top

भारतीय टीम सिडनी पहुंची, कोहली को पृथकवास के लिए मिला रग्बी दिग्गज का सूइट

सिडनी। कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में भारत की 25 सदस्यी टीम आस्ट्रेलिया के दो महीने के दौरे के लिए गुरुवार को यहां पहुंची जहां उसे शहर के बाहरी क्षेत्र में 14 दिन तक पृथकवास पर रहना होगा लेकिन इस बीच उसे अभ्यास करने की अनुमति होगी। भारतीय टीम के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले आस्ट्रेलियाई स्टार जैसे डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, पैट कमिन्स आदि भी दोपहर बाद यहां पहुंचे।

न्यू साउथ वेल्स सरकार ने भारतीय टीम को दो सप्ताह के पृथकवास के दौरान अभ्यास करने की अनुमति दे रखी है। भारतीय टीम ब्लैकटाउन इंटरनेशनल स्पोर्ट्स पार्क में अभ्यास करेगी जिसे जैव सुरक्षित स्थल के रूप में तैयार किया गया है। कप्तान कोहली एडीलेड में 17 से 21 दिसंबर के बीच होने वाले पहले दिन रात्रि टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट जाएंगे। डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार पृथकवास के दौरान उनका विशेष ध्यान रखा जाएगा। भारतीय टीम अगले दो सप्ताह तक पुलमैन होटल में रहेगी।

यहां पहले न्यू साउथ वेल्स की रग्बी टीम भी ठहरी थी। वह अब अन्य होटल में चली गई है। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार होटल के अधिकारियों ने भारतीय कप्तान को ठहरने के लिए विशेष पेंटहाउस सूइट दिया जहां अमूमन आस्ट्रेलियाई रग्बी दिग्गज ब्रैड फिटलर रुकते हैं। न्यू साउथ वेल्स सरकार ने सीमित संख्या में परिजनों को अनुमति दी है और खिलाड़ियों के परिवार को पृथकवास के नियमों का पालन करना होगा। आईपीएल के बाद यूएई से लौटने वाले आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हालांकि 22 नवंबर से राष्ट्रीय टीम के शिविर से जुड़ेंगे। वे अलग थलग रहकर अभ्यास करेंगे।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सीमित ओवरों की शृंखला 27 नवंबर से सिडनी और कैनबरा में खेली जाएगी। भारतीय क्रिकेटर पहली बार इस दौरे में सीमित ओवरों की शृंखला के दौरान गहरे नीले रंग की जर्सी पहनेगी जिसमं कंधों पर कई रंगो की धारियां होंगी। भारतीय टीम ने 1992 विश्व कप के दौरान इसी तरह की जर्सी पहनी थी।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...