back to top

पृथकवास पूरा होने के बाद नए होटल में पहुंची भारतीय टीम

सिडनी। भारतीय क्रिकेट टीम शहर के बाहरी हिस्सा में 14 दिन का पृथकवास पूरा करने के बाद गुरुवार को यहां नए होटल में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल का हिस्सा बन गई। भारत के बहुप्रतीक्षित आस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के साथ होगी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण इस मुकाबले के लिए सीमित संख्या में दर्शक मौजूद रहेंगे। मेहमान टीम के खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ पृथकवास के दौरान सिडनी ओलंपिक पार्क में पुलमैन में रुका था जहां वे सिर्फ मैदान पर ट्रेनिंग के दौरान मिल पाते थे।

साथ ही खिलाड़ियों को एक-दूसरे के पीछे बैठने की इजाजत नहीं थी और खिलाड़ियों की आवाजाही के लिए कई बसों का इस्तेमाल होता था। दो हफ्ते का पृथकवास पूरा करने के बाद भारतीय टीम होटल इंटर कॉन्टिनेंटल में चली गई है जहां टीम आस्ट्रेलिया के अपने पिछले दौरों के दौरान रुका करती थी।

जैविक रूप से सुरक्षित माहौल का हिस्सा बनने के बाद खिलाड़ी को थोड़ी स्वतंत्रता होगी जहां वे कम से कम नियंत्रित माहौल में एक दूसरे से मिल सकते हैं और साथ खाना खा सकते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने के दौरान लगभग तीन महीने जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहने के बाद सीधे यहां पहुंचे खिलाड़ियों के लिए 14 दिन का पृथकवास चुनौतीपूर्ण था। भारत के सीमित ओवरों के कप्तान लोकेश राहुल ने स्वीकार किया कि जब वह टीम के अपने साथियों के साथ ट्रेनिंग के लिए एक साथ आते हैं तो काफी बेहतर महसूस करते हैं।

राहुल ने कहा, कमरे में अकेले रहना चुनौती है। जब आप अभ्यास करते हो, टीम के अपने साथियों से मिलते हो, यह दिन का सर्वश्रेष्ठ समय है। आप एक साथ मजा करते हो। असली चुनौती तब होती है जब आप होटल में वापस आते हो और अकेले होते हो। भारतीय टीम पूर्ण दौरे के लिए आस्ट्रेलिया आई है जहां उसे तीन एकदिवसई अंतरराष्ट्रीय, इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय और चार टेस्ट मैच खेलने हैं। दौरे की शुरुआत शुक्रवार को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के साथ होगी जबकि टेस्ट श्रृंखला एडीलेड में 17 दिसंबर को शुरू होगी।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...