back to top

फिर लुढ़का भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 278 अंक फिसला

मुंबई । वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोरी के बीच तीन सत्र की तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 278.72 अंक टूटकर 83,538.97 अंक पर और एनएसई निफ्टी 94.15 अंक फिसलकर 25,681.85 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, एनटीपीसी, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में तेजी रही। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तीन प्रतिशत से अधिक टूटा।

जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी नकारात्मक दायरे में रहे। अमेरिकी बाजारों में नैस्डैक कम्पोजिट में बुधवार को 1.51 प्रतिशत और एसएंडपी 500 में 0.51 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.02 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 29.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 249.54 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे मजबूत होकर 90.40 प्रति डॉलर

रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ सात पैसे मजबूत होकर 90.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह बढ़त कंपनियों की डॉलर की मांग और निवेशकों द्वारा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की पुष्टि की प्रतीक्षा के बीच देखी गई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि बाजार के प्रतिभागी अब जश्न मनाने के बजाय सत्यापन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि कोई आधिकारिक दस्तावेज जारी नहीं किया गया है और न ही किसी पक्ष ने औपचारिक रूप से अंतिम शर्तों को प्रकाशित किया है।

इसके अलावा, निवेशक केंद्रीय बैंक द्वारा शुक्रवार को ब्याज दरों की घोषणा से संकेत मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अंतरबैंक विदेशी विनिमय मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.52 पर खुला। फिर थोड़ा मजबूत होकर 90.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.47 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.79 पर रहा।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...