back to top

कोरोना काल में आईपीएल के साथ शुरू होगा भारतीय खेलों का जलसा

अबुधाबी। कोरोना वायरस महामारी के खौफ के बीच दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमियों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग शनिवार से शुरू होगी जिसमें एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के शांत रवैए, विराट कोहली की आक्रामकता और रोहित शर्मा की कप्तानी पर सभी की नजरें होंगी। गत चैम्पियन रोहित की मुंबई इंडियंस का सामना पहले मैच में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। भारत में कोरोना महामारी के बढते मामलों के कारण टूर्नामेंट यूएई में खेला जा रहा है और मैदान में दर्शक नहीं होंगे।

कठिन हालात में सिनेमा और क्रिकेट के लिए तरस रहे दर्शकों के लिए भी यह आईपीएल खास होगा और खिलाड़ियों के लिए भी। ऐसे में जब सामाजिक दूरी और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं, अगले 53 दिन धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स, कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, रोहित की मुंबई इंडियंस, केएल राहुल की किंग्स इलेवन पंजाब और श्रेयस अय्यर की दिल्ली कैपिटल्स समेत आईपीएल टीमों के नाम होंगे।

आईपीएल पहले भी विदेश में हुआ है लेकिन इस बार करोड़ों डॉलर का यह क्रिकेटिया तमाशा पहली बार जैविक सुरक्षित माहौल में होगा। इसमें क्रिस गेल और डेविड वार्नर के गगनभेदी छक्कों पर तालियां पीटने वाले नहीं होंगे और ना ही सुपर ओवर में कोई शोर सुनाई देगा। इसके बावजूद कोई शिकायत नहीं क्योंकि कम से कम खेल देखने को तो मिलेगा।

आकलन करें तो मुंबई की टीम सबसे मजबूत नजर आ रही है जिसमें रोहित के अलावा हार्दिक और कृणाल पंड्या, कीरोन पोलार्ड और डैथ ओवरों के शहंशाह गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। चेन्नई टीम को भले ही बूढों की फौज कहें लेकिन इस टीम ने साबित किया है कि सफलता और प्रतिभा उम्र के मोहताज नहीं होते। शेन वाटसन, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसी और रविंद्र जडेजा ने अपना सौ प्रतिशत इस टीम को दिया है और इस बार भी देंगे।

कोहली की उपलब्धियों में आईपीएल खिताब की कमी खटकती है जिसे वह पूरा करना चाहेंगे। आरोन फिंच, क्रिस मौरिस और देवदत्त पडीक्कल की मौजूदगी में टीम मजबूत दिख रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल लय हासिल की और उनके पास अय्यर जैसा बेहतरीन कप्तान, पृथ्वी साव और ऋषभ पंत जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं।

इसके साथ ही रविचंद्रन अश्विन जैसा अनुभवी गेंदबाज टीम में है। राहुल की पंजाब टीम का अच्छा प्रदर्शन भविष्य में राहुल को भारतीय टीम के संभावित कप्तानों की जमात में शामिल कर सकता है। यह देखना होगा कि ग्लेन मैक्सवेल, गेल और मोहम्मद शमी जैसे स्टार खिलाड़ियों को वह कैसे संभालते हैं। सनराजइर्स हैदराबाद की कोशिश एक बार फिर फाइनल तक पहुंचने की होगी और उनके कप्तान डेविड वार्नर मैच जिताने के फन में माहिर हैं। उनके पास जॉनी बेयरस्टॉ की आक्रामकता, केन विलियमसन की कूलनेस और राशिद खान की कलाई का जादू है।

आईपीएल का कुछ भाग 2014 में जब यूएई में खेला गया था, तब कोलकाता नाइट राइडर्स ने खिताब जीता था। बेन स्टोक्स अगर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौला हैं तो आंद्रे रसेल सबसे आक्रामक बल्लेबाज। उन्होंने पिछले सत्र में 52 छक्के जड़कर यह साबित किया था। अंडर 19 विश्व कप सितारे शुभमन गिल, शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी टीम में युवा जोश भरेंगे जबकि इयोन मोर्गन के रूप में अनुभवी कप्तान टीम के पास है।

राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदों का दारोमदार विदेशी खिलाड़ियों जोस बटलर, स्टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर पर होगा। स्टोक्स अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए न्यूजीलैंड में है और उनका खेलना संदिग्ध है । पहले मैच में मुंबई का पलड़ा भारी लग रहा है। रोहित, क्विंटोन डिकॉक, सूर्य कुमार यादव, ईशान किशन, पंड्या बंधु, कीरोन पोलार्ड बल्लेबाजी को मजबूत देते हैं। ट्रेंट बोल्ट और नाथन कूल्टर नाइल भी टीम में हैं।

चेन्नई टीम में इतने सालों में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। धोनी के सबसे विश्वस्त सिपहसालार सुरेश रैना इस बार नहीं है। उनकी जगह रितुराज गायकवाड़ भी उपलब्ध नहीं है जो कम से कम पांच बार कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। लेकिन चेन्नई के पास वाटसन, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा और ब्रावो जैसे मैच विनर हैं। मिशेल सेंटनेर और लुंगी एंगिडि भी चयन के लिए उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...