back to top

भारतीय खिलाड़ी भ्रष्टाचार की रिपोर्ट करने के बारे में अच्छी तरह वाकिफ : बीसीसीआई

नई दिल्ली। बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) प्रमुख अजीत सिंह आनलाइन भष्ट पेशकश के खतरे से ज्यादा चिंता नहीं है क्योंकि उनका कहना है कि भारतीय खिलाड़ी फिक्सिंग करने वालों के काम करने के तरीके से भली भांति वाकिफ हैं और कुछ भी संदिग्ध होने पर वे तुंरत इसकी रिपोर्ट करेंगे।

आईसीसी एसीयू प्रमुख एलेक्स मार्शल ने द गार्डियन को दिए साक्षात्कार में कहा कि इस लंबे लॉकडाउन में और खिलाड़ियों के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के इस्तेमाल से भ्रष्टाचार की पेशकश की जा सकती है और लोगों को इससे सतर्कता से निपटना होगा। सिंह ने कहा कि बीसीसीआई एसीयू पूरी तरह नियंत्रण में है। इस अनुभवी आईपीएस अधिकारी ने बताया, हमने अपने खिलाड़ियों को अच्छी तरह समझाया है कि लोग आपसे किस तरह पेशकश कर सकते हैं और सोशल मीडिया के जरिए उनका काम करने का तरीका क्या है।

हमने उन्हें कहा है, देखिए इस तरह से संभावित फिक्सर और सट्टेबाज आपसे पेशकश करेंगे। उन्होंने कहा, वे आपसे ऐसे व्यवहार करेंगे जैसे कि वे आपके प्रशंसक हो और वे किसी के जरिए आपसे मिलने की कोशिश करेंगे जो शायद आपका जानने वाला हो। उन्होंने कहा, जब भी ऐसा कछ होता है तो ज्यादातर (भारतीय खिलाड़ी) हमें इसकी रिपोर्ट करते हैं कि मुझसे किसी ने संपर्क करने की कोशिश की।

ज्यादातर शीर्ष खिलाड़ियों के लाखों प्रशंसक हैं और ये खिलाड़ी भी आनलाइन काफी सक्रिय हैं जो ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक लाइव पर सवाल जवाब सत्र करते हैं। तो क्या बीसीसीआई की एसीयू टीम आनलाइन कंटेट पर निगाह रखती है? तो उन्होंने कहा, जिसकी भी आनलाइन निगाह रखी जा सकती है, हम ऐसा करते हैं।

लेकिन निश्चित रूप से लॉकडाउन के समय में जाकर सत्यापन करना और स्थान की जांच करना संभव नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, लेकिन अगर कुछ भी हमारी निगाह में आता है तो यह स्वत: ही हमारे डाटाबेस में चला जाता है और जब लॉकडाउन खत्म होगा, और अगर जरूरत होगी तो हम इनका सत्यापन करेंगे।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...