back to top

कप्तान कोहली की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ियों ने टेस्ट मैच की तरह किया अभ्यास

सिडनी। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले एकदिवसीय श्रृंखला में भाग लेना है लेकिन कप्तान कोहली की अगुवाई में टीम के शीर्ष बल्लेबाजों ने अगले महीने होने वाली पांच दिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए मंगलवार को लाल और गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच की तरह अभ्यास किया।

इस अभ्यास सत्र में एकदिवसीय, टी20 और टेस्ट टीम में शामिल सभी शीर्ष बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने हिस्सा लिया। कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट की जिसमें वह अनुभवी मोहम्मद शमी और युवा मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी पर अभ्यास कर रहे है। उन्होंने इस वीडियो के साथ लिखा, मुझे टेस्ट क्रिकेट (अभ्यास) सत्र पसंद है।

कोहली 17 दिसंबर से एडीलेड में खेले जाने वाले शुरूआती टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट आएंगे। वीडियो में खिलाड़ियों को नेट की जगह मैदान के बीच बनी पिच पर टेस्ट मैच की तरह क्षेत्ररक्षण और दूसरे छोर पर बल्लेबाज के साथ बल्लेबाजी अभ्यास करते देखा गया।

ज्यादातर खिलाड़ी पिछले दो महीनों से आईपीएल में व्यस्त थे ऐसे में उन्होंने सफेद गेंद से अभ्यास करने की जगह टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली लाल और गुलाबी गेंद से अभ्यास करते हुए हुए देखा गया। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल भी गुलाबी गेंद का सामना कर रहे थे जिससे यह संकेत मिलता है कि पहले टेस्ट के लिए अंतिम 11 में उनकी दावेदारी होगी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें शमी और सिराज अलग-अलग बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते दिख रहे है। बीसीसीआई ने इस वीडियो के साथ लिखा, गुरु और उनका शिष्य। जब मोहम्मद शमी और सिराज ने भारतीय टीम के नेट्स (अभ्यास) पर एक साथ गेंदबाजी की। तेज और सटीक। इससे पहले सोमवार को ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों का अभ्यस्त होने के लिए खिलाडय़िों को टेनिस गेंद से अभ्यास करते देखा गया था।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...