back to top

भारतीय दवा एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सितंबर तिमाही में 3.5 अरब डॉलर के सौदे हुए : रिपोर्ट

नयी दिल्ली। भारतीय दवा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही में 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के कुल 72 सौदे हुए। ग्रांट थॉर्नटन भारत के डीलट्रैकर के अनुसार, इसमें 42.8 करोड़ डॉलर मूल्य के तीन आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) और 8.8 करोड़ डॉलर मूल्य का एक पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) शामिल है।

ग्रांट थॉर्नटन भारत ने बयान में कहा कि सार्वजनिक बाजार गतिविधियों को छोड़कर 68 लेनदेन में निजी सौदों का मूल्य तीन अरब डॉलर रहा। यह उछाल 2.6 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के सात उच्च मूल्य सौदों के कारण हुआ। इसमें कहा गया कि इस तिमाही का सबसे उल्लेखनीय सौदा टोरेंट फार्मा द्वारा जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स में 46 प्रतिशत हिस्सेदारी का 1.4 अरब डॉलर में अधिग्रहण रहा।

इससे उच्च वृद्धि वाले चिकित्सीय खंडों और क्रोनिक केयर बाजारों में इसकी स्थिति मजबूत हुई। ग्रांट थॉर्नटन भारत के साझेदार भानु प्रकाश कलमथ एस. जे. ने कहा, तीसरी तिमाही में सौदों ने जोर पकड़ा जो क्षमता और नवाचार-आधारित निवेश के स्वस्थ मिश्रण से प्रेरित रहे। उन्होंने कहा कि रणनीतिक समेकन द्वारा समर्थित औषधि एवं जैव प्रौद्योगिकी में गति, भारत की जीवन विज्ञान क्षमता में बढ़ते विश्वास का संकेत है।

विलय एवं अधिग्रहण (एमएंडए) परिदृश्य में 2025 की तीसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में गतिविधियां बढ़ीं। इसमें 2.5 अरब डॉलर मूल्य के 36 सौदे हुए जो पिछली तिमाही की तुलना में 57 प्रतिशत अधिक है। निजी इक्विटी (पीई) के मोर्चे पर स्वास्थ्य सेवा एवं औषधि क्षेत्र ने 2025 की तीसरी तिमाही में 42.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य के 32 सौदे देखे।

यह पिछली तिमाही की तुलना में मात्राके लिहाज से तीन प्रतिशत की गिरावट और मूल्य के हिसाब से 27 प्रतिशत की कमी है। ग्रांट थॉर्नटन भारत ने कहा कि गतिविधियां स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी, कल्याण और औषधि सेवाओं पर केंद्रित रही जिसमें प्रारंभिक एवं मध्य-चरण के निवेश को स्पष्ट प्राथमिकता दी गई।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...