back to top

दुनिया के शीर्ष संस्थानों से गठजोड़ कर सकेंगे भारतीय संस्थान : निशंक

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को कहा कि भारत में रूकें और पढ़ें कार्यक्रम के तहत दुनिया के 100 शीर्ष संस्थाओं को देश में आमंत्रित किया जाएगा जो भारत की श्रेष्ठ संस्थाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए गठजोड़ करेंगे। कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए भवन का डिजिटल माध्यम से शुभारंभ करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर साल 7.5 से 8 लाख छात्र विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने जाते हैं, अगर उन्हें देश में वैसी ही सुविधा मिले तब वे रूक सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर भारत में वैसी ही स्थितियां उपलब्ध हो तब इन 7-8 लाख छात्रों को बाहर जाने की क्या जरूरत होगी। विदेशों में उन्हें जो सुविधा या शिक्षा मिलती हैं, हम भारत में उन्हें उपलब्ध कराना चाहते हैं। निशंक ने कहा, ऐसे छात्र भारत में उत्कृष्ठ शिक्षा प्राप्त करें और देश की प्रगति में भागीदार बने, इस उद्देश्य से हमने भारत में रूकें, भारत में पढ़ें कार्यक्रम तैयार किया है। उन्होंने कहा, हम दुनिया के 100 शीर्ष संस्थाओं को आमंत्रित कर रहे हैं। हम भारत में उनका श्रेष्ठ लाएंगे, अपनी शर्ताे पर लाएंगे। भारत के श्रेष्ठ संस्थान उनके साथ गठजोड़ करेंगे।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब कोई छात्र उच्च शिक्षा के स्तर पर अगर किसी विवशता के कारण पढ़ाई छोड़ता है तब वह बाद में फिर से उसी स्तर से पढ़ाई शुरू कर सकता है, जहां उसने पढाई छोड़ी थी। छात्रों को स्नातक स्तर पर पहले साल के बाद सर्टिफिकेट, दूसरे साल के बाद डिप्लोमा और फिर डिग्री दी जाएगी। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...