back to top

मलेशिया की इली के साथ परिणय सूत्र में बंधे भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत

नई दिल्ली। तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के बीच भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह अपनी मंगेतर मलेशिया की इली सिद्दीकी के साथ बुधवार को जालंधर में परिणय सूत्र में बंध गए। इली और मनप्रीत आठ साल से एक दूसरे को जानते हैं। मलेशिया में 2012 में सुल्तान जोहोर कप जूनियर हॉकी टूर्नामेंट के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी, जब मनप्रीत भारतीय जूनियर टीम के कप्तान थे।

जालंधर के मीठापुर के रहने वाले मनप्रीत और इली का विवाह जीटीबी नगर गुरूद्वारे पर संपन्न हुआ। कोरोना महामारी को ध्यान में सीमित संख्या में मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। भारतीय टीम के मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी मनदीप सिंह, तलविंदर सिंह, वरूण कुमार, दिलप्रीत सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह और शमशेद सिंह विवाह समारोह में शामिल हुए।

भारतीय टीम का बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र स्थित अभ्यास शिविर हाल ही में खत्म हुआ है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान खिलाड़ी इसी केंद्र पर थे। मनप्रीत समेत छह हॉकी खिलाड़ी अगस्त में कोरेाना पॉजिटिव भी पाए गए थे।

RELATED ARTICLES

नीट-यूजी मामले पर छात्र सम्मेलन करेंगे राहुल गांधी, 17 जून को कोटा से शुरुआत

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) और कई अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक...

RBI ने मोगावीरा सहकारी बैंक पर छह महीने के लिए लगाई पाबंदी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने मोगावीरा सहकारी बैंक, मुंबई की वित्तीय स्थिति में गिरावट को देखते हुए इसपर कई पाबंदियां लगा दी हैं। इसके...

13 जून : उपहार सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे लोगों पर भारी गुजरी शाम

नयी दिल्ली। वर्ष 1997 में 13 जून का दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का...

PM मोदी बोले – राजग सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में जोर-शोर से काम कर रही है

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती...

PM मोदी फ्रांस, स्लोवाकिया की सप्ताह भर की यात्रा पर रवाना, G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

 नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की एक सप्ताह की यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान वह जी-7 शिखर...

लखनऊ छावनी में योगिक जीवन शैली पर प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया

लखनऊ। लखनऊ छावनी स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में “योगिक जीवन शैली” विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी...