back to top

भारतीय दूतावास ने इजराइल में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को मदद का आश्वासन दिया

भारतीय दूतावास ने बुधवार को इजराइल में भारतीय नागरिकों से शांत, सतर्क रहने का आग्रह करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि वह स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है और इजराइल में अपने नागरिकों की मदद के लिए लगातार काम कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक रिकॉर्डेड संदेश में इजराइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने कहा, यह आपको आश्वस्त करने के लिए है कि दूतावास आपकी सुरक्षा और कल्याण के लिए लगातार काम कर रहा है।

हम सभी बहुत कठिन समय से गुजर रहे हैं लेकिन कृपया शांत और सतर्क रहें तथा स्थानीय सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें। सिंगला ने कहा, हम आपकी मदद करने के लिए यहां हैं। हम लोगों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने हमें प्रशंसा के इतने सारे संदेश भेजे हैं। हम स्थिति पर पैनी नजर रख रहे हैं और किसी भी अद्यतन जानकारी के लिए दूतावास के संपर्क में रहें। जय हिंद।

इजराइल ने गाजा पर शासन करने वाले इस्लामिक चरमपंथी समूह हमास के खिलाफ एक अभूतपूर्व हमले का संकल्प लिया है, क्योंकि उसके लड़ाकों ने सात अक्टूबर को सीमा बाड़बंदी तोड़कर देश के दक्षिण में घुसकर भीषण हमले किए थे। इजराइल की सेना ने कहा है कि इजराइल में 155 सैनिकों सहित।,200 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि गाजा में अधिकारियों के अनुसार, 260 बच्चों और 230 महिलाओं सहित 950 लोग मारे गए हैं।

तेल अवीव में दूतावास ने केरल की एक देखभालकर्ता तक पहुंचने के लिए कदम उठाया, जो शनिवार को अशदोद शहर में गोलाबारी में घायल हो गई थी। दूतावास भारत में उसके परिवार के साथ भी लगातार संपर्क में है। भारतीय समुदाय भी उसका ख्याल रख रहा है और अस्पताल में उससे मिल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, इजराइल में देखभाल के काम से जुड़े हमारे लोग वर्षों से इजराइली समाज के लिए सहयोग की बुनियाद रहे हैं। राजनयिक ने वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने और उन्हें हमारी मदद का आश्वासन देने के लिए आज उनमें से कुछ से मुलाकात की। पोस्ट में मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की गई।

एक्स पर अलग-अलग परामर्श में, भारतीय दूतावास ने कहा, दूतावास 24 घंटे की हेल्पलाइन के माध्यम से इजराइल में अपने नागरिकों की मदद के लिए लगातार काम कर रहा है। कृपया शांत और सतर्क रहें तथा सुरक्षा सलाह का पालन करें। दूतावास ने अपने पोस्ट में कहा, आपने हमें जो सराहना के संदेश भेजे हैं, उनके लिए हम इजराइल और बाहर के अपने साथी भारतीय नागरिकों को धन्यवाद देते हैं।

इजराइल में करीब 18,000 भारतीय नागरिक काम या पढ़ाई के सिलसिले में रह रहे हैं। इजराइल में रहने वाले भारतीयों का एक बड़ा हिस्सा देखभाल करने वालों के रूप में काम करता है, लेकिन वहां लगभग एक हजार छात्र, कई आईटी पेशेवर और हीरा व्यापारी भी हैं। तेल अवीव में भी भारतीय मिशन सक्रिय रूप से प्रभावित क्षेत्रों में सभी भारतीयों की सहायता के तरीकों की तलाश कर रहा है। इस बीच, रामल्ला में भारत का प्रतिनिधि कार्यालय (आरओआई) गाजा में रहने वाले चार भारतीयों के साथ लगातार संपर्क में है।

आरओआई के एक अधिकारी ने कहा, हम (उनके साथ) संपर्क में हैं और सभी भारतीयों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जमीनी हालात हमारे विकल्पों को बाधित कर रहे हैं। इसने अपने पोस्ट में कहा, मौजूदा सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर, फलस्तीन में भारतीय नागरिक 24 घंटे की आपातकालीन हेल्पलाइन पर आपात स्थिति या आवश्यक सहायता के किसी भी मामले में सीधे भारत के प्रतिनिधि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...