back to top

कोरोना योद्धाओं के सम्मान में भारतीय वायसेना ने देशभर में किया फ्लाई पास्ट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे लाखों चिकित्सकों, पराचिकित्सकों, सफाईकर्मी और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने की राष्ट्रव्यापी कवायद के तहत भारतीय वायुसेना के लड़ाकू और परिवहन विमानों ने रविवार को देश के बड़े शहरों और नगरों के ऊपर भव्य फ्लाई पास्ट किया।

वहीं, सैन्य हेलीकॉप्टरों ने देशभर के प्रमुख अस्पतालों पर आकाश से पुष्प-वर्षा की। सैन्य विमानों के एक बेड़े में शामिल सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29 और जगुआर ने दिल्ली के राजपथ के ऊपर उड़ान भरी और फिर सुबह करीब 11 बजे से अगले 30 मिनट तक शहर के ऊपर चक्कर लगाया। मुख्य परिवहन विमान सी-130 ने भी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अलग से फ्लाई पास्ट किया।

हवाई सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस विमान ने करीब 500 से 1,000 मीटर तक की ऊंचाई पर ही उड़ान भरी। अधिकारियों ने कहा कि धन्यवाद ज्ञापित करने की गतिविधियां राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू कराने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों के सम्मान में दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुष्पांजलि के साथ शुरू की गईं। सेना के एक हेलीकॉप्टर ने स्मारक पर फूलों की पंखुडियां भी बरसाईं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के अलावा, भारतीय वायुसेना ने मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, गुवाहाटी, पटना, लखनऊ, श्रीनगर, चंडीगढ़, भोपाल, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोयंबटूर और तिरुवनंतपुरम समेत कई अन्य शहरों के ऊपर भी फ्लाई पास्ट किया।

भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना के कई हेलीकॉप्टरों ने दिल्ली, शिलांग, गुवाहाटी और मुंबई समेत देश के अन्य हिस्सों में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे अस्पतालों के ऊपर उड़ान भरी और कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्प बरसाए। थलसेना के बैंडों ने भी प्रमुख अस्पतालों के बाहर प्रस्तुति दी। पूर्वी नौसैन्य कमान और पश्चिमी नौसैन्य कमान शाम के समय बड़े बंदरगाहों पर खड़े कई जहाजों को रोशन करेंगी।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि सेना के तीनों अंग कोरोना योद्धाओं का धन्यवाद करने के लिए कई गतिविधियों को अंजाम देंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिलसिलेवार ढंग से ट्वीट कर सशस्त्र बलों की इन गतिविधियों के लिए सराहना की जो वैश्विक महामारी से अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे लोगों के प्रति सशस्त्र बलों के सम्मान को दिखाती हैं।

सिंह ने कहा, मैं सशस्त्र बलों को चिकित्सा पेशेवरों, पुलिस और अग्रिम मोर्चे के अन्य कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए फ्लाई पास्ट, पुष्प-वर्षा और कई अन्य प्रस्तुतियों जैसी विशेष पहलों के लिए धन्यवाद देता हूं। पूरा राष्ट्र इस चुनौतीपूर्ण समय में एकजुट है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ भारत की जंग को मजबूत करने के लिए अग्रिम मोर्चे के योद्धा बेहद सराहनीय काम कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...