back to top

भारत चिकित्सा सामग्री चीन भेजेगा, वुहान से भारतीयों को वापस लाएगा : भारतीय दूतावास

बीजिंग। भारत घातक कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने में चीन की मदद करने के लिए इस सप्ताह के अंत में एक राहत विमान से चिकित्सा सामग्री की एक खेप वुहान भेजेगा और लौटते समय विमान वहां फंसे भारतीयों और सभी पड़ोसी देशों के नागरिकों को लेकर आएगा।

चीन स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को यह जानकारी दी। चीन में भारतीय राजदूत विक्रम मिस्री ने कहा कि क्षमता होने पर वुहान से विशेष विमान भारतीयों के अलावा हमारे सभी पड़ोसी देशों के नागरिकों को ला सकता है। मिस्री ने ट्वीट किया, आ रहे विमान की क्षमता और स्थान की उपलब्धता पर भारत, नई दिल्ली की वापसी की यात्रा के दौरान उसमें सभी पड़ोसी देशों के नागरिकों को ले जाने का इच्छुक है। जो लोग इच्छुक हैं उनसे अनुरोध है कि बीजिंग में भारतीय दूतावास से संपर्क करें।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि 105 लोगों की मौत के नए मामले आए हैं जिन्हें मिलाकर चीन में इस वायरस से अब तक 1,770 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से अधिकांश मामले सबसे बुरी तरह प्रभावित हुबेई प्रांत से सामने आए हैं। मौत के नए मामलों में हुबेई में 100, हेनान प्रांत में तीन और गुआंगडोंग में दो लोगों की जान गई है।

भारतीय दूतावास ने यह घोषणा भी की कि भारत सरकार सीओवीआईडी-17 (कोरोना वायरस) से निपटने में चीन की मदद करने के लिए इस सप्ताह के अंत में वुहान आने वाले एक राहत विमान में चिकित्सा सामग्री की खेप भेजेगी। दूतावास ने कहा, वापसी के दौरान यह विमान सीमित क्षमता होने के कारण वुहानाहुबेई प्रांत से भारत लौटने को इच्छुक कुछ ही भारतीयों को ले जा पाएगा। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से उसके संपर्क में रहने को कहा है।

भारतीय अधिकारियों ने कहा कि वे विमान को उतरने और फंसे हुए भारतीयों को लाने की जरूरी इजाजत के लिए चीनी अधिकारियों के संपर्क में हैं। भारत ने एक और दो फरवरी को एअर इंडिया की दो विशेष उड़ानों का संचालन कर 647 भारतीय नागरिकों और मालदीव के सात नागरिकों को वहां से निकाला था। निकाले गए भारतीयों में से अधिकतर छात्र थे।

भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में कहा, फिलहाल वुहानाहुबेई प्रांत में कई भारतीय नागरिक हैं और भारत लौटने के इच्छुक हैं। वे बीते दो हफ्तों से बीजिंग में भारतीय दूतावास से संपर्क में हैं। इसमें कहा गया, भारत लौटने के लिए इस उड़ान में शामिल होने के इच्छुक सभी भारतीय नागरिकों से जिन्होंने अब तक बीजिंग में भारतीय दूतावास से संपर्क नहीं किया है, अनुरोध है कि वे तत्काल हमारी हॉटलाइन 8618610952903 और 8618612083629 पर फोन करें या आज शाम सात बजे तक helpdesk.Beijingamea.gov.in पर ईमेल करें।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...