back to top

अफगानिस्तान में शांति के लिए भारत देगा पूर्ण सहयोग : जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को अफगान शांति के वार्ताकार अब्दुल्ला अब्दुल्ला को आश्वासन दिया कि भारत अफगानिस्तान में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है। जयशंकर और अब्दुल्ला ने अफगान सरकार और तालिबान के बीच चल रही शांति वार्ता के विभिन्न पहलुओं और द्विपक्षीय सहयोग पर व्यापक बातचीत की।

जयशंकर ने ट्वीट किया, एचसीएनआर चेयरमैन डा. अब्दुल्ला से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमारे द्विपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर एक अच्छी चर्चा हुई। हाल के घटनाक्रमों पर उनकी अंतर्दृष्टि और दृष्टिकोण का स्वागत किया। भारत एक पड़ोसी के रूप में अफगानिस्तान में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है।

अब्दुल्ला ने कहा कि विदेश मंत्री ने उन्हें अफगानिस्तान में शांति के लिए भारत के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलकर हमेशा की तरह प्रसन्नता हुई। हमने अफगान शांति प्रक्रिया, द्विपक्षीय संबंधों और शांति प्रयायों के लिए क्षेत्रीय सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

उन्होंने अफगानिस्तान में शांति के लिए भारत के पूर्ण सहयोग का मुझे आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक बैठक में राष्ट्रीय सुलह के लिए उच्च परिषद (एचसीएनआर) के चेयरमैन अब्दुल्ला से कहा था कि भारत शांति की चाह रखने वाले अफगानिस्तान के लोगों और उनकी विकासात्मक आकांक्षाओं का हमेशा समर्थन करेगा।

अब्दुल्ला एक क्षेत्रीय आम सहमति बनाने और अफगान शांति प्रक्रिया के समर्थन के प्रयासों के तहत मंगलवार को पांच दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे थे। एक प्रभावशाली अफगान नेता की भारत यात्रा अफगान सरकार और तालिबान के बीच दोहा में शांति वार्ता के बीच हो रही है। तालिबान और अफगान सरकार 19 साल से चल रहे युद्घ को समाप्त करने के लिए सीधी बातचीत कर रहे हैं। इस युद्ध में हजारों लोग मारे गए हैं।

अफगानिस्तान की शांति और स्थिरता में भारत एक प्रमुख हितधारक रहा है। भारत इस देश में सहायता और पुनर्निर्माण गतिविधियों में दो अरब अमरीकी डालर का पहले ही निवेश कर चुका है। भारत अफगान के नेतृत्व वाली, अफगान के स्वामित्व वाली और अफगान-नियंत्रित एक राष्ट्रीय शांति एवं सुलह प्रक्रिया का समर्थन करता रहा है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...