back to top

भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण के लिए भारत करेगा मदद, जयशंकर बोले- हम नेपाल के लोगों के साथ खड़े हैं

काठमांडू। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत पिछले साल आए भूकंप से प्रभावित नेपाल के पश्चिमी जिले में बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए 7.5 करोड़ डॉलर का वित्तीय पैकेज देगा।

जयशंकर ने यह टिप्पणियां काठमांडू में नेपाल के अपने समकक्ष एन पी सौद के साथ त्रिुभवन विश्वविद्यालय केंद्रीय पुस्तकालय और अन्य पुनर्निर्माण परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन करने के दौरान कीं। ये परियोजनाएं नेपाल में 2015 में आए भूकंप के बाद शुरू की गयी थीं। जयशंकर 2024 में विदेश की अपनी पहली यात्रा पर बृहस्पतिवार को नेपाल पहुंचे थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत को पिछले साल नवंबर में नेपाल के पश्चिमी हिस्सों में आए भूकंप से हुई तबाही और लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के लोगों और नेतृत्व के प्रति एकजुटता व्यक्त की और हरसंभव सहायता करने की प्रतिबद्धता जतायी थी।

उन्होंने कहा, मैंने कल प्रधानमंत्री (पुष्प कमल दहल) प्रचंड को इन प्रभावित जिलों में बुनियादी ढांचे के पुन: निर्माण के लिए 7.5 करोड़ डॉलर यानी 1,000 करोड़ नेपाली रुपये का वित्तीय पैकेज देने के अपने फैसले के बारे में कल ही बता दिया था। जयशंकर ने कहा, हम नेपाल के लोगों के साथ खड़े हैं और इस पर नेपाल सरकार के प्रयासों में मदद करते रहेंगे। विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने पड़ोस खासकर नेपाल में साझेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर से परिभाषित करते रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...