back to top

रहाणे, पुजारा और बुमराह अभ्यास मैच में गेम टाइम के लिए तैयार

कूलिज: टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे के साथ जसप्रीत बुमराह दो मैचों की श्रृंखला से पहले वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड एकादश के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में क्रीज पर कुछ बेहतरीन प्रदर्शन दिखाना चाहेंगे। कप्तान विराट कोहली को तीसरे वनडे के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी जिससे टीम प्रबंधन सतर्कता बरतना चाहेगा और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के शुरूआती मैच से पहले अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को आराम दे सकता है। कोहली शानदार फार्म में हैं और उन्होंने सीमित ओवर की श्रृंखला में टीम की बेहतरीन अगुआई की। तीनों टी20 में 106 रन जुटाने के बाद कोहली ने दो वनडे में दो शतक सहित 234 रन जुटाए जबकि पहला वनडे बारिश के कारण 13 ओवर फेंके जाने के बाद रद्द हो गया था।

 

टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में वेस्टइंडीज को 3-0 से वाइटवाश करने के बाद भारत ने विजयी लय जारी रखते हुए तीन मैचों की वनडे श्रृंखला 2-0 से जीत ली। 22 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला में अगर टीम जीत जाती है तो ऐसा पहली बार होगा जब भारत ने कैरेबियाई सरजमीं पर सभी प्रारूपों में जीत हासिल की हो। लंबे प्रारूप में भारत के मुख्य बल्लेबाजों में से एक पुजारा छह महीने बाद लाल गेंद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेंगे, वह अंतिम बार छह महीने पहले सौराष्ट्र के लिए रणजी ट्राफी फाइनल में खेले थे। इस प्रारूप में उप कप्तान रहाणे इंग्लिश काउंटी के लिए सात मैचों में 23.61 के औसत से केवल 307 रन बनाए जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। टेस्ट मैचों में खराब दौर के कारण मुंबई के इस खिलाड़ी के लिए यह दौरा काफी अहम होगा और वह अभ्यास मैच में अच्छी बल्लेबाजी करना चाहेंगे।

 

विश्व कप तक छह महीने तक लगातार खेलने वाले बुमराह अब तरोताजा हो गए हैं और एक महीने के लंबे आराम के बाद वह अभ्यास मैच में लय वापस लाना चाहेंगे। बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत भी रन जुटाने के लिए बेताब होंगे। ऋषभ के लिए यह बेताबी ज्यादा होगी क्योंकि ऋद्घिमान साहा ‘ए’ मैचों में दो अर्धशतक जड़ चुके हैं और इसमें कोई शक नहीं कि वह बेहतर विकेटकीपर हैं। मयंक अग्रवाल का टेस्ट में पारी का आगाज करना निश्चित है लेकिन हनुमा विहारी और लोकेश राहुल में से चुना जाएगा कि कौन इस प्रारूप में बेहतर होगा। तेज गेंदबाज उमेश यादव और इशांत शर्मा भी टीम प्रबंधन को अभ्यास मैच में अपने अच्छे प्रदर्शन से लुभाना चाहेंगे। भारत के स्पिन विभाग की जिम्मेदारी आफ स्पिनर अश्विन और बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा द्वारा उठाए जाने की उम्मीद है। यह अधिकृत प्रथम श्रेणी मैच नहीं है तो भारतीय टीम के सभी बल्लेबाजों को क्रीज पर समय बिताने का मौका मिलने की उम्मीद है। सभी गेंदबाज भी हाथ खोलेंगे।

 

टीम इस प्रकार है: भारत: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, ऋद्घिमान साहा, इशांत शर्मा, रोहित शर्मा, हनुमा विहारी और उमेश यादव।

RELATED ARTICLES

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...