back to top

भारत बनाम वेस्टइंडीज: कोहली और रहाणे का अर्धशतक, टीम की पकड़ मजबूत

नार्थसाउंड: अजिंक्य रहाणे के लगातार अर्धशतक और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को यहां स्टंप तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 185 रन बनाकर मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। भारतीय टीम ने दूसरे सत्र में लंच के बाद तीन विकेट गंवा दिए लेकिन कप्तान कोहली (नाबाद 51) और उपकप्तान रहाणे (नाबाद 53) ने मोर्चा संभाला और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। रहाणे ने पहली पारी में भी 81 रन बनाये थे। इससे भारत की कुल बढ़त 260 रन की हो गई है और उसके सात विकेट बाकी हैं जबकि दो दिन का खेल बचा है। रहाणे ने केमार रोच की गेंद पर जॉन कैंपबेल द्वारा 17 रन पर कैच छूटने का पूरा फायदा उठाया और अपने करियर का 18वां अर्धशतक जमाया। रहाणे और कोहली ने 41.4 ओवर में चौथे विकेट के लिए नाबाद 104 रन की भागीदारी निभा ली है। वेस्टइंडीज के लिए आफ स्पिनर रोस्टन चेज सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 42 रन देकर दो विकेट चटकाए।

 

वेस्टइंडीज को दिन के दूसरे सत्र में पहली सफलता के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। पारी के 14वें ओवर में मयंक अग्रवाल 16 रन बनाकर रोस्टन चेज की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। इस समय टीम का स्कोर 30 रन था। मयंक हालांकि रिव्यू का सहारा लेते तो आउट होने से बच सकते थे। रिप्ले में दिखा कि गेंद ने आफ स्टंप से बाहर टप्पा लिया था और लेग स्टंप के बाहर निकल रही थी लेकिन उन्होंने दूसरे छोर पर खड़े राहुल से सलाह करने के बाद पवेलियन लौटना सही समझा। मयंक के आउट होने के बाद राहुल और चेतेश्वर पुजारा संभल कर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन नौ गेंद के अंदर दोनों आउट हो गए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। राहुल गलत शाट चयन के कारण चेज का दूसरा शिकार बने। वह आफ स्टंप से बाहर निकल कर स्वीप लगाने के चक्कर में बोल्ड हो गए। उन्होंने 85 गेंद की पारी में चार चौके की मदद से 38 रन बनाए। पुजारा भी अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सके और केमार रोच की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 53 गेंद में 25 रन बनाए।

 

भारत ने इससे पहले इशांत शर्मा (43 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज की पहली पारी को 74.2 ओवर में 222 रन पर समेट दिया। भारतीय टीम ने पहली पारी में 297 रन बनाए थे जिससे पहली पारी के आधार पर टीम को 75 रन की बढ़त मिली। इशांत शर्मा के अलावा भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (48 रन पर दो विकेट) और रविन्द्र जड़ेजा (64 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह को एक सफलता मिली। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज (48), कप्तान जेसन होल्डर (39), जान कैम्पबेल (23), डेरेन ब्रावो (18), शाई होप (24) और शिमरोन हेटमायर (35) अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सके। वेस्टइंडीज ने दिन की शुरूआत आठ विकेट पर 189 रन से की। कल के नाबाद बल्लेबाज होल्डर और मिगुएल कमिंस ने नौवें विकेट के लिए 103 गेंद में 41 रन की अहम साझेदारी कर भारत को बड़ी बढ़त हासिल करने से रोका।

RELATED ARTICLES

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...