back to top

भारत बनाम वेस्टइंडीज: विहारी ने दिवंगत पिता को समर्पित किया पहला शतक

किंगस्टन: हनुमा विहारी ने पहला टेस्ट शतक अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया और साथ ही गेंदबाज इशांत शर्मा का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पारी के दौरान दूसरे छोर पर उनका साथ निभाया। विहारी ने 13 साल पहले अपने पिता को खो दिया था जिसके बाद उन्होंने फैसला किया था कि वह पहला शतक उन्हें समर्पित करेंगे। उन्होंने साथ कहा कि इशांत ने दूसरे छोर पर उनका अच्छा साथ निभाया। विहारी ने अपने करियर की 111 रन की पारी के बाद कहा, जब मैं 12 साल का था, तब मेरे पिता का निधन हो गया था तभी मैंने फैसला किया था जब भी मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलूंगा तो अपना पहला शतक उन्हें समर्पित करूंगा।

 

उन्होंने कहा, आज का दिन मेरे लिए भावनाओं से भरा था और मुझे उम्मीद है कि वह जहां भी होंगे, उनहें मुझे पर गर्व होगा। मैं खुश हूं कि मैं ऐसा कर सका। इशांत (80 गेंद में 57 रन) के साथ उन्होंने अपना पहला शतक जमाया और 28.3 ओवर में आठवें विकेट के लिए 112 रन की भागीदारी कर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को हताश किया। विहारी ने कहा, खुश हूं कि शतक बना सका और इसका श्रेय इशांत को दिया जाना चाहिए। उसने आज एक बल्लेबाज की तरह टिककर बल्लेबाजी की। वह जिस तरह से खेल रहा था, हम चर्चा करते रहे कि एक गेंदबाज कैसा खेल रहा है और उसके अनुभव ने सचमुच काफी मदद की।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...