back to top

कुलदीप ने दावा मजबूत किया, ईशांत ने भी दिखाया जलवा

कूलिज: सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की पहले स्पैल की तूफानी गेंदबाजी और बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन से भारत ने वेस्टइंडीज ‘ए’ के खिलाफ अभ्यास क्रिकेट मैच के दूसरे दिन भी अपना दबदबा बनाए रखा। भारत ने सुबह अपनी पहली पारी पहले दिन के स्कोर पांच विकेट पर 297 रन पर समाप्त घोषित कर दी और इसके बाद वेस्टइंडीज ए को 56.1 ओवर में 181 रन पर समेट दिया। इशांत ने 21 रन देकर तीन, उमेश यादव ने 19 रन देकर तीन और कुलदीप ने 35 रन देकर तीन विकेट लिए। सीनियर आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पहली पारी में गेंदबाजी नहीं की। पहली पारी में 116 रन की बढ़त लेने के बाद भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 84 रन बनाकर अपनी बढ़त 200 रन पर पहुंचा दी है। हनुमा विहारी (नाबाद 48) अपने पूरे प्रवाह में दिखे जबकि पारी का आगाज करने के लिए भेजे गए कार्यवाहक कप्तान अंजिक्य रहाणे (नाबाद 20) संघर्ष करते हुए नजर आए। मयंक अग्रवाल 13 रन बनाकर आउट हुए। दूसरा दिन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा।

 

इशांत ने शुरू से ही सही लेंथ पकड़ ली थी। उन्होंने अपने पहले स्पैल में जेरेमी सोलोजानो (नौ) और ब्रैंडन किंग (चार) को पवेलियन भेजा। इस बीच जसप्रीत बुमराह ने भी 11 ओवर किए। उमेश यादव टेस्ट टीम के लिए शीर्ष तीन गेंदबाजों में शामिल नहीं है लेकिन उन्होंने भी कैरेबियाई टीम का मध्यक्रम झकझोरा। इस प्रदर्शन के बावजूद अगर भारत पहले टेस्ट मैच में तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरता है तो बुमराह, शमी और इशांत के रहते हुए उमेश को अंतिम एकादश में मौका मिलना मुश्किल है। जहां तक कुलदीप की बात है तो तीन विकेट लेने से उन्होंने अपना दावा मजबूत कर दिया है। अगर भारत दो स्पिनरों के साथ खेलता है तो उनको जगह मिलना तय है। भारत जब दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरा तो टीम प्रबंधन ने रहाणे को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारने का सही फैसला किया लेकिन 35 ओवर के दौरान वह संघर्ष ही करते रहे। रहाणे ने अब तक 95 गेंदों का सामना किया है। दूसरी तरफ विहारी को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई और उन्होंने अब तक अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया है। सलामी बल्लेबाज अग्रवाल ने हालांकि तेज गेंदबाज रोमेरियो शेफर्ड की गेंद पर विकेटकीपर जेहमार हैमिल्टन को कैच दिया।

RELATED ARTICLES

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...