back to top

भारत बनाम वेस्टइंडेज: विहारी का शतक और बुमराह की हैट्रिक, मजबूत स्थिति में टीम इंडिया

किंगस्टन: हनुमा विहारी के पहले शतक के बाद जसप्रीत बुमराह की हैट्रिक की बदौलत भारतीय टीम ने टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे टेस्ट में दूसरे दिन स्टंप तक वेस्टइंडीज के सात विकेट झटक लिए। दो मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ रही मेजबान टीम दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में 87 रन पर सात विकेट गंवाकर जूझ रही थी। शनिवार को बुमराह (16 रन देकर छह विकेट) ने अपने घातक शुरूआती स्पैल में वेस्टइंडीज के पहले पांच विकेट झटक लिए जिसमें से तीन नौंवे ओवर में लगातार गेंदों पर मिले। इससे वह टेस्ट मैचों में हैट्रिक हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। बुमराह ने सातवें ओवर से विकेट लेने का सिलसिला शुरू किया, सबसे पहले उन्होंने जॉन कैम्पबेल को आउट किया जिनका कैच विकेटकीपर ऋषभ पंत ने आसानी से लपक लिया। इसके बाद नौंवें ओवर में लगातार गेंदों पर बुमराह ने डेरेन ब्रावो, शामार ब्रुक्स और रोस्टन चेज के विकेट हासिल कर अपना नाम रिकार्ड बुक में लिखवा लिया। ब्रावो का कैच दूसरी स्लिप में खड़े लोकेश राहुल ने लिया और फिर अगली दो गेंद पर ब्रुक्स और चेज पगबाधा आउट हुए। बुमराह की हैट्रिक का कुछ श्रेय कप्तान विराट कोहली को भी दिया जाना चाहिए जिन्होंने जोर दिया कि चेज के फैसले का रिव्यू कराया जाए जिन्हें मैदानी अंपायर पॉल रेफेल ने नाट-आउट दिया था। बुमराह इस तरह हरभजन सिंह और इरफान पठान के बाद भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक बनाने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए।

 

उन्होंने फिर क्रेग ब्रेथवेट (10) के रूप में पांचवां शिकार किया। इसके बाद शिमरोन हेतमायर (34) को मोहम्मद शमी ने पवेलियन भेजा। फिर बुमराह ने वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को आउट कर छठा विकेट प्राप्त किया। हनुमा विहारी की परिपक्वता से भरी पहली शतकीय पारी और ईशांत शर्मा के अप्रत्याशित अर्धशतक के दम पर भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए। इससे वेस्टइंडीज की टीम 329 रन से पीछे है और अभी तीन दिन का खेल बाकी है। अपने कल के स्कोर 42 रन से आगे खेलते हुए विहारी ने एक छोर संभालकर 111 रन की पारी खेली और वह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। उन्होंने अपनी पारी में 225 गेंदों का सामना करके हुए 16 चौके लगाए। विहारी को ईशांत के रूप में बेहतरीन साथ मिला और दोनों ने आठवें विकेट के लिए 112 रन जोड़कर भारत को 400 के पार पहुंचाया। ईशांत ने 80 गेंद में सात चौकों की मदद से 57 रन बनाए। विहारी को वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने आउट किया जिन्होंने 32.1 ओवर में 77 रन देकर पांच विकेट लिए। वहीं ईशांत को कार्लोस ब्रेथवेट ने पवेलियन भेजा। इससे पहले भारत ने कल के स्कोर पांच विकेट पर 264 रन से आगे खेलते हुए ऋषभ पंत (27) का विकेट गंवाया जो दिन की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने इनस्विंगर पर उन्हें आउट किया। इसके बाद विहारी और रविंद्र जडेजा ने संभलकर खेला। विहारी ने अपना अर्धशतक 96 गेंद में पूरा किया। जडेजा ने 69 गेंद में 16 रन बनाए लेकिन रकहीम कार्नवाल की गेंद पर बड़ा शाट खेलने के प्रयास में मिडआन में डेरेन ब्रावो को कैच दे बैठे। विहारी और जडेजा ने 10 ओवर में 38 रन की साझेदारी की। अगले ओवर में विहारी को जीवनदान मिला जब कार्नवाल की गेंद पर पहली स्लिप में जान कैंपबेल ने उनका कैच छोड़ा।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...