back to top

इंडिया vs न्यूजीलैंड : 31 वर्ष में पहली बार भारत का सूपड़ा साफ

माउंट मोनगानुई । भारत को एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में पिछले 31 साल में पहली बार वाइटवाश झेलना पड़ा जब न्यूजीलैंड ने तीसरे मैच में उसे पांच विकेट से हराकर शृृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में मिली 0-5 की हार का बदला चुकता किया। भारतीय टीम को आखिरी बार 1989 में वेस्टइंडीज ने 5-0 से हराया था। 2006-07 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 वनडे की सीरीज में 4-0 से हारा था, लेकिन उसमें एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं कोहली की कप्तानी में पहली बार भारत का क्लीन स्वीप हुआ है। हेनरी निकोल्स को मैन आफ द मैच और रॉस टेलर को मैन आफ द सीरीज चुना गया। टेलर ने 3 मैच में 194 रन बनाए। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंगटन में 21 फरवरी से होगा।

भारत के सात विकेट पर 296 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने 47-1 ओवर में पांच विकेट पर 300 रन बनाये। हेनरी निकोल्स (80) और मार्टिन गुप्टिल ने (66) रन की पारी खेली। कोलिन डे ग्रांडहोमे ने 28 गेंद में नाबाद 58 रन बनाये। इससे पहले केएल राहुल के कॅरियर के चौथे शतक की मदद से भारत ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए सात विकेट पर 296 रन बनाये थे। जीत के लिये 297 रन के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड की शुरूआत शानदार रही। गुप्टिल और निकोल्स ने 40 गेंद में 50 रन जोड़े। दोनों ने पहले विकेट के लिये 106 रन की साझेदारी की। गुप्टिल ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के जड़े। भारत के शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी काफी महंगे साबित हुए। ठाकुर ने 87 और सैनी ने 68 रन दे डाले। जसप्रीत बुमराह को पूरी श्रृंखला में विकेट नहीं मिला।

युजवेंद्र चहल ने 47 रन देकर तीन विकेट चटकाये। उन्होंने 17वें ओवर में गुप्टिल को आउट किया। दूसरे छोर से मैन आफ द मैच निकोल्स ने पारी के सूत्रधार की भूमिेका निभाते हुए 72 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने केन विलियमसन (22) के साथ 53 रन की साझेदारी की। चहल ने दो और विकेट लिये और रविंद्र जडेजा ने फार्म में चल रहे रोस टेलर (12) को सस्ते में आउट किया। न्यूजीलैंड के चार विकेट 33वें ओवर में 189 रन तक गिर गए। डि ग्रांडहोमे ने ऐसे में 21 गेंद में अर्धशतक जमाया।

उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाये। भारत की फील्डिंग एक बार फिर लचर रही। इससे पहले भारत के लिये राहुल ने 113 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 112 रन बनाये। भारत ने 13वें ओवर में तीन विकेट 62 रन पर गंवा दिये थे लेकिन राहुल ने पारी को संभाला। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ 100 रन की साझेदारी की। अय्यर ने 63 गेंद में 62 रन बनाये। बाद में उन्होंने मनीष पांडे के साथ पांचवें विकेट के लिये 48 गेंद में 42 रन जोड़े। शुरूआती दो मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर चुकी न्यूजीलैंड टीम के लिये हामिश बेनेट ने 64 रन देकर चार विकेट लिये। मेजबान टीम में कप्तान केन विलियमसन की चोट से उबरकर वापसी हुई है।

स्पिनर मिशेल सेंटनेर को टाम ब्लंडेल की जगह उतारा गया। भारतीय टीम में केदार जाधव की जगह मनीष पांडे को मौका दिया गया। भारतीय टीम की शुरूआत फिर खराब रही। काइल जैमीसन ने सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (1) को आउट किया। सातवें ओवर में भारत को सबसे बड़ा झटका लगा जब कप्तान विराट कोहली (नौ) अपना विकेट गंवा बैठे। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने 42 गेंद में 40 रन बनाये जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। वह 13वें ओवर में रन आउट हो गए।

अय्यर और राहुल ने इसके बाद पारी को संवारा। दोनों ने डटकर बल्लेबाजी की और 52 गेंद में 50 रन बनाये जो इस श्रृंखला में उनका तीसरा 50 से अधिक का स्कोर है। अय्यर को जिम्मी नीशाम ने पवेलियन भेजा। इसके बाद राहुल ने 66 गेंद में 50 रन बनाये। उन्होंने पांडे के साथ मिलकर भारत को 45वें ओवर में 250 रन तक पहुंचाया। राहुल का शतक 104 गेंदों में पूरा हुआ। इस बीच पांडे को बेनेट ने पवेलियन भेजा। भारतीय टीम ने डैथ ओवरों में 27 रन के भीतर तीन विकेट गंवाए जिसकी वजह से टीम 300 रन पार नहीं कर सकी।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...