back to top

India Vaccination : एक दिन में 30 लाख से ज्यादा लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

  • 15 दिन के 60 साल से ऊपर एक करोड़ को लगी वैक्सीन

नयी दिल्ली। भारत में सोमवार को एक दिन में अब तक सबसे अधिक करीब 30 लाख लोगों को कोविड-19 टीके लगाए गए। इसके साथ ही देश में लगाए जा चुके टीकों की कुल संख्या 3,29,47,432 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि 15 दिन के अंदर 60 साल से अधिक आयु के एक करोड़ लोगों को टीके लगाए गए हैं। सुबह सात बजे तक संकलित आंकड़ों के अनुसार, टीकाकरण अभियान के 59वें दिन 15 मार्च को 24 घंटे के दौरान 30,39,394 लाभार्थियों को टीके लगाए गए।

यूपी एक दिन में तीन लाख से ज्यादा टीके लगाने वाला पहला राज्य

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक-एक कर नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश में अब तक लगभग 30 लाख से ज्यादा टीकाकरण किये जा चुकें हैं। सबसे ज्यादा आबादी वाले उत्तर प्रदेश पहला ऐसा राज्य है जहां दो बार एक दिन में तीन लाख से ज्यादा कोरोना का टीकाकरण किया गया। प्रदेश में 12 मार्च को जहां एक दिन में 3,36,963 लोगों का टीकाकरण किया गया था वहीं सोमवार को 3,11,351 लोगों का टीकाकरण किया गया।

यूपी में अब तक 30 लाख को टीका

इनमें से 26,27,099 टीके पहली जबकि 4,12,295 दूसरी खुराक के तौर पर लगाए गए। पहली खुराक लेने वाले 26,27,099 में से 19,77,175 लाभार्थी 60 वर्ष से अधिक आयु के थे जबकि विभिन्न रोगों से जूझ रहे 45 से 60 साल की आयु के 4,24,713 लोगों को भी टीके लगाए गए। सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार 5,55,984 केन्द्रों में 3,29,47,432 टीके लगाए गए हैं। इनमें से स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक के तौर पर 74,46,983 और दूसरी खुराक के रूप में 44,58,616 टीके लगाए गए हैं।

इसके अलावा अग्रिम मोर्च पर तैनात कर्मियों को पहली खुराक के रूप में 74,74,406 जबकि दूसरी खुराक के रूप में 14,09,332 टीके लगाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न रोगों से जूझ रहे 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को पहली खुराक के तौर पर 18,88,727 लाख जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को।,02,69,368 टीके लगाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...