back to top

भारत अगले हफ्ते क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा

नयी दिल्ली। भारत अगले हफ्ते क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। बैठक में पश्चिम एशिया संकट और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की मौजूदा स्थिति समेत कई महत्वपूर्ण वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि यह बैठक 26 मई को नयी दिल्ली में निर्धारित है, जिसमें अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री मोतेगी तोशिमित्सु के शामिल होने की उम्मीद है। विदेश मंत्री एस जयशंकर बैठक की अध्यक्षता करेंगे।सूत्रों के मुताबिक, जयशंकर के क्वाड के विदेश मंत्रियों के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठकें करने की भी संभावना है।

चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। क्वाड हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित करने वाले एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है।भारत वर्तमान अध्यक्ष के रूप में इस बैठक की मेजबानी कर रहा है। प्रस्तावित बैठक को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों समेत तात्कालिक वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने के अलावा, विदेश मंत्रियों के हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को लेकर भी चर्चा करने की उम्मीद है।आगामी बैठक में क्वाड शिखर सम्मेलन का व्यापक एजेंडा तय होने की भी संभावना है, जो इस साल के अंत में भारत में होने की उम्मीद है। क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की पिछली बैठक पिछले साल जुलाई में वाशिंगटन में हुई थी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...

केरलम : BJP छोड़ चुके अभिनेता देवन टीवीके में शामिल होंगे

तिरुवनंतपुरम।हाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ने वाले अभिनेता एस देवन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के...

‘आरक्षण का विरोध करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा’: रामदास आठवले

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मांग की है कि जो लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं या इसे खत्म करने की मांग...

अमरावती के जिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: वेंटिलेटर फटा, 3 मासूमों की जान गई

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) में...