back to top

कोविड-19 से लड़ने में भारत ने नेतृत्व क्षमता दिखाई : वरिष्ठ राजनयिक

न्यूयॉर्क। कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत ने नेतृत्व क्षमता दिखाई है और बीमारी से लड़ने में दूसरे देशों की बढ़-चढ़कर मदद की है। यह बात यहां देश के महा वाणिज्य दूत ने कही। उन्होंने कहा कि लोगों की सरलता और कौशल से देश की अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने में मदद मिलेगी।

भारतीय मूल के अमेरिकी नेता जगदीश साहनी की तरफ से कोविड-19 पर भारत की प्रतिक्रिया विषय पर आयोजित ऑनलाइन परिचर्चा में यह बात संदीप चक्रवर्ती ने कही। न्यूयॉर्क में भारत के महा वाणिज्य दूत चक्रवर्ती ने कहा, नीतिगत दृष्टि से भारत का स्पष्ट मानना है कि हमें वायरस को रोकना है और इसे फैलने नहीं देना है तथा वायरस के प्रसार पर रोक लगाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय और परिचर्चा में शामिल संगठनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत दूसरे देशों की बढ़-चढ़कर मदद कर रहा है और अमेरिका सहित विभिन्न देशों को आवश्यक दवाओं की आपूर्ति कर रहा है। उन्होंने कहा कि महामारी से लड़ने में हमने जी-20 और दक्षेस देशों में नेतृत्व दिखाया है।

चक्रवर्ती ने कहा कि कोविड-19 से लड़ने में भारत की रणनीति में कई तत्व हैं– लॉकडाउन, चिकित्सा तैयारियां, जिन लोगों की जीवन में बाधा आई है उन्हें सहयोग करना और साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग करना। उन्होंने कहा कि हालांकि अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा लेकिन हमारी सरलता, हमारे कौशल, वापसी करने की हमारी क्षमता से यह ठीक हो जाएगा। चक्रवर्ती ने कहा, हमारी प्राथमिकता लोगों का जीवन बचाना है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर लौट सकती है लेकिन जो जिंदगियां चली गईं, वे नहीं लौटेंगी।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...