back to top

भारत खुद को नेपाल के सबसे अहम दोस्त के रूप में देखता है : श्रृंगला

काठमांडू। विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा कि भारत और नेपाल की सोच और दृष्टिकोण एक ही हैं, इसलिए भारत नेपाल के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को लेकर खुद को उसके सबसे अहम दोस्त और विकास साझेदार के रूप में देखता है। उन्होंने नेपाल के लोगों को यह आश्वासन भी दिया कि कोविड-19 का टीका आने के बाद उनकी (नेपाल की) जरूरत पूरा करना भारत की प्राथमिकता होगी।

श्रृंगला नेपाल के विदेश सचिव भरत राज पौडयाल के न्यौते पर नेपाल की अपनी पहली दो दिवीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने यहां एशियन इंस्टीयूट ऑफ डिप्लोमैसी एंड इंटरनेशनल अफेयर्स द्वारा आयोजित एक परिचर्चा में कहा कि नेपाल और भारत के बीच का रिश्ता गूढ़ है और उनके भूगोल, सभ्यतागत धरोहर, संस्कृति एवं रीति-रिवाज आपस में मिलते हैं।

उन्होंने करीब 25 मिनट के अपने भाषण में कहा, भारत अपने आप को नेपाल के सबसे अहम दोस्त और विकास साझेदार के रूप में देखता है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की हमारी आकांक्षाएं तथा समृद्ध नेपाल एवं सुखी नेपाल के आपके लक्ष्य एक दूसरे के अनुकूल हैं। श्रृंगला ने कहा कि हाल के वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों में नई गति आई है और भारत के लिए नेपाल उसके पड़ोस प्रथम दृष्टिकोण का मूल है।

उन्होंने कहा कि भारत का विकास एवं आधुनिकीकरण अधूरा है तथा इसका संबंध सहज एवं सहानभूतिपूर्वक तौर पर नेपाल जैसे पड़ोसी देशों के विकास एवं आधुनिकीकरण से जुड़ा है। श्रृंगला ने कहा कि साझी सभ्यतागत धरोहर के अलावा नेपाल के साथ भारत का संबंध चार स्तंभों — विकास सहएाग, मजबूत कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे में विस्तार एवं आर्थिक परियोजनाओं तथा नेपाल के युवाओं के लिए भारत के शैक्षणिक अवसरों में पहुंच में वृद्घि पर टिका है। उन्होंने कहा, हम नेपाल की प्राथमिकता के लिए काम करेंगे।

श्रृंगला ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली से मुलाकात की और अपने नेपाली समकक्ष के साथ सीमा समस्या समेत विविध मुद्दों पर सार्थक बातचीत की। उन्होंने राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से और विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली से भी शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कहा, यहां काठमांडू में नेपाल की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और विदेश सचिव तथा अन्य गणमान्य लोगों एवं अधिकारियों के साथ हुई भेंटवार्ताओं के बाद मुझे कोई संदेह नहीं है कि हमारे देशों की सोच एवं दृष्टिकोण एक ही हैं।

श्रृंगला ने कहा कि 2020 कोविड-19 के रूप में अतिरिक्त चुनौती लेकर आया है और द्वितीय विश्व युद्घ के उपरांत यह वर्ष दुनियाभर में सबसे बाधाकारी रहा है। उन्होंने कहा, इस अवधि में नेपाल और भारत एकजुट रहे और हमने नुकसान अवश्य झेले हैं, लेकिन हमने मिलकर मुकाबला किया है। श्रृंगला ने कहा कि भारत कोरोना के टीके की उपलब्धता की दहलीज पर खड़ा है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...