back to top

पाक से गुजरते हैं आतंक के हर पद चिन्ह: भारत

संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए भारत ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के हर बड़े कुकृत्य का पदचिह्न इस्लामाबाद से होकर गुरजरता है जहां निर्दाेष लोगों की जान लेने के लिए आतंकवाद के इस सुरक्षित पनाहगाह में प्रशिक्षण दिया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर का मसला उठाए जाने और नागरिकता (संशोधन) विधेयक का हवाला दिए जाने के बाद भारत का यह बयान आया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन में प्रथम सचिव पाउलोमी त्रिपाठी ने महासभा में शांति की संस्कृति पर चर्चा के दौरान गुरूवार को कहा, सहयोग की आत्मा शांति की संस्कृति का मूल है । राजनीतिक प्रचार के लिए इस एजेंडे का न तो दुरुपयोग करना चाहिए और न ही इसे महत्वहीन बनाया जाना चाहिए। जब लोमड़ी, मुर्गी की रखवाली कर रही होती है तो हमें विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत होती है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थाई प्रतिनिधि मुनीर अकरम की ओर से की गई टिप्पणियों का त्रिपाठी जवाब दे रही थीं।

अकरम ने अपने भाषण का एक बड़ा हिस्सा भारत और इसके आंतरिक मामलों पर केंद्रित रखा जिसमें जम्मू कश्मीर, संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाए जाने, नागरिकता (संशोधन) विधेयक, राष्ट्रीय नागरिक पंजी और अयोध्या पर उच्च्तम न्यायालय का फैसला शामिल है। त्रिपाठी ने कहा, एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा इस एजेंडे का दुरुपयोग करने का प्रयास शायद ही उन लोगों के लिए आश्चर्य का विषय हो, जो शांति की संस्कृति के चैंपियन के रूप में स्वांग रचने के अपने कई प्रयासों के खुद गवाह रहे हैं। वे राजनीतिक लाभ के लिए झूठे आख्यानों का सहारा लेकर सहयोग की भावना को दूषित करते हैं ।

पाकिस्तान पर जबरदस्त हमला बोलते हुए त्रिपाठी ने कहा, वास्तविकता यह है कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के हर बड़े कुकृत्य का पदचिह्न इस्लामाबद से होकर गुरजरता है । निर्दाेष लोगों की जान लेने के लिए आतंकवाद को इस सुरक्षित पनाहगाह में प्रशिक्षित किया जाता है । बच्चों और किशोरों को किताबों की बजाए बंदूकें पकड़ाई जाती हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...