back to top

ओलंपिक में भारत दोहरे अंक में पदक जीतने के लिए तैयार, इंडिया हॉउस के उद्घाटन पर बोलीं नीता अंबानी

पेरिस। खेल प्रशासक और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सदस्य नीता अंबानी ने कहा है कि तोक्यो ओलंपिक में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद देश पेरिस में दोहरे अंक में पदक जीतने के लिए तैयार है। ला विलेट में इंडिया हाउस के उद्घाटन के मौके पर पीटीआई से विशेष बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि वह दिन अब दूर नहीं है जब भारत ओलंपिक की मेजबानी करेगा।

पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी की इच्छा की घोषणा की थी और देश के एक अरब 40 करोड़ लोगों के सपने को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प लिया था। नीता ने कहा, हम बहुत अच्छा प्रदर्शन करने जा रहे हैं। हमारे खिलाड़ियों में से 47 प्रतिशत लड़कियां हैं। यह सब महिला शक्ति और हमारे युवा लड़के-लड़कियों के लिए है, हम उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि हम पहली बार पदक की संख्या को दोहरे अंक में देख पाएंगे। आगे बढ़ो भारत, भारत को गौरवांवित करो।

पेरिस ओलंपिक के शानदार उद्घाटन समारोह के पूरी दुनिया का ध्यान खींचने के एक दिन बाद ओलंपिक में पहले कंट्री हाउस इंडिया हाउस का उद्घाटन हुआ जिसमें भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह और आईओसी के अधिकारी और प्रशासक भी शामिल हुए। नीता ने कहा, भारत आ गया है। अब समय आ गया है कि एथेंस में पहली बार जलाई गई ज्योति हमारी प्राचीन भूमि भारत के आकाश को रोशन करे। वह दिन दूर नहीं जब भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। इंडिया हाउस के उद्घाटन पर यह हमारा सामूहिक संकल्प होना चाहिए।

उन्होंने कहा, पहली बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का अपना घर है। यह एक ऐसी जगह है जहा हम अपने खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे, उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाएंगे और उन्हें शुभकामनाएं देंगे। यह विचार उनके दिमाग में कैसे आया यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, जब मैं ब्राजील, कोरिया में शीतकालीन ओलंपिक और फिर तोक्यो गई थी तो हमारे पास इंडिया हाउस नहीं था। उन्होंने कहा, मुझे लगा कि एक करोड 40 लाख की जनसंख्या वाले भारत को अपना खुद का घर चाहिए। इसलिए मैंने ओलंपिक में अपने खिलाड़ियों और सभी को यह दिखाने के लिए एक इंडिया हाउस बनाने के बारे में सोचना शुरू किया कि भारत की भावना वास्तव में क्या है।

RELATED ARTICLES

जल्द आएगी युवा नीति, युवा करेगा नेतृत्व

लखनऊ जो स्वयं को नहीं संभाल पा रहे, वे प्रदेश की 25 करोड़ जनता को क्या संभालते? इसीलिए दंगाइयों के सामने समाजवादी घुटने टेकते...

अलीगंज अग्निकांड : हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा विस्तृत जवाब, कहा- गोलमोल हलफनामे स्वीकार नहीं होंगे

विधि संवाददाता, लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने अलीगंज अग्निकांड से संबंधित जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रदेश सरकार और अन्य संबंधित...

यूपी में 30 लाख लोगों की आजीविका का साधन बना हथकरघा-पावरलूम: सीएम योगी

40 हजार हस्तशिल्पियों को बिजली मद में मिला 109 करोड़ रुपये का लाभदुनिया मांग रही यूपी के हस्तशिल्प उत्पाद, डिजाइन-टेक्नोलॉजी पर पूरा ध्यान दे...

पापों से मुक्ति व मोक्ष दिलाने वाली कामिका एकादशी व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में कामिका एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विधान बताया गया है।...

23वीं बम-बम भोले श्री बुद्धेश्वर धाम यात्रा शुरू

लखनऊ। 23वीं बम-बम भोले श्री बुद्धेश्वर धाम यात्रा के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में सुंदरकांड के पाठ के साथ...

गीत-संगीत और नृत्य ने बांधा अनूठा समां

महिला मारवाड़ी युवा मंच श्रद्धा शाखा ने मनाया भव्य उत्सवरंग-बिरंगे परिधानों में सजीं महिलाएंलखनऊ। हरियाली तीज के पावन पर्व के उपलक्ष्य में महिला मारवाड़ी...

इंदिरा नगर जैन मंदिर में आचार्य श्री का मार्मिक प्रवचन

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे चातुर्मास में आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज ने श्रावकों के प्रतिदिन करने योग्य 'षट् आवश्यक'...

ओटीटी पर नये कलाकारों को मौका मिलता है : दीपक दत्ता

लखनऊ। करीब तीन दशक से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय अभिनेता दीपक दत्ता ने अपने अभिनय से कई यादगार किरदार दर्शकों को दिए...

भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति संग कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में भोजपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लोक निर्माण विभाग, हजरतगंज,...