back to top

ऑस्ट्रेलिया में दिन-रात्रि टेस्ट खेलने के लिए भारत तैयार : कोहली

मुंबई। कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को यहां कहा कि भारतीय टीम इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में दिन-रात्रि टेस्ट क्रिकेट खेलने को तैयार है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने कोहली पर कटाक्ष करते हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिन-रात्रि टेस्ट खेलने की चुनौती दी थी लेकिन भारतीय कप्तान ने उन्हें अपने अंदाज में ही जवाब दिया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला की पूर्व संध्या पर जब कोहली से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, गाबा हो या पर्थ, हम इस चुनौती के लिए तैयार हैं। हमारे लिए यह मायने नहीं रखता। किसी भी टेस्ट श्रृंखला के लिए यह काफी रोचक है और हम दिन रात्रि टेस्ट खेलने को तैयार हैं।

भारत ने पिछले साल नवंबर में ईडन गार्डन में बांग्लादेश के खिलाफ दिन रात्रि का पहला टेस्ट खेला था और आसानी से जीत दर्ज की थी। भारतीय कप्तान ने कहा, हमने यहां दिन-रात्रि टेस्ट खेला, हम उसके नतीजे से संतुष्ट हैं। हमारे पास किसी भी टीम से, कही भी, किसी भी परिस्थिति या प्रारूप में खेलने की क्षमता है। अब वह चाहे सफेद गेंद हो या लाल गेंद और गुलाबी।

पिछले साल जब पेन से इस बारे में पूछा गया था तब उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को शायद कोहली से पूछना चाहिए कि वह दिन रात्रि टेस्ट खेलना चहते है या नहीं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...