back to top

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला आज, भावनाएं और भी उफान पर

नयी दिल्ली / दुबई। एशिया कप में आज रविवार को भारत व पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच हमेशा ब्लॉकबस्टर होता है, लेकिन आज एशिया कप के मुकाबले में भावनाएं और भी उफान पर होंगी। यह भिड़ंत उन परमाणु संपन्न पड़ोसियों के बीच है, जिन्होंने इस साल मई में सैन्य संघर्ष लड़ा था। मई की भिड़ंत से पहले ही द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध निलंबित थे। अब ये चिर-प्रतिद्वंद्वी केवल बहु-टीम टूर्नामेंटों में ही एक-दूसरे से भिड़ते हैं।

हालिया संघर्षों के बाद राजनीतिक रिश्ते और बिगड़ गए हैं। कई पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अपील की थी कि वह इस मैच का बहिष्कार करे, जो हालिया शत्रुता के बाद दोनों टीमों की पहली भेंट होगी।

हालांकि बहिष्कार का खतरा अब टल गया है, लेकिन चिंगारियां फिर भी भड़क सकती हैं क्योंकि भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव और उनके पाकिस्तानी समकक्ष सलमान आगा ने इस बहुप्रतीक्षित ग्रुप ए मुकाबले में आक्रामकता को कम करने से साफ इंकार कर दिया है।

भारत, जो मौजूदा 20 ओवरों का विश्व चैंपियन है, एशिया कप का खिताब बचाने का प्रबल दावेदार है और अपने अभियान को राजनीति से प्रभावित नहीं होने देना चाहता। भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा,जब से बीसीसीआई ने कहा कि वे सरकार के साथ तालमेल में हैं, हम खेलने के लिए यहां हैं। उन्होंने कहा, एक बार जब हम खेलने आए हैं, मेरा मानना है कि खिलाड़ी केवल क्रिकेट खेलने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। व्यक्तिगत रूप से, मुझे नहीं लगता कि उनके मन में क्रिकेट खेलने के अलावा कुछ और है और हम इसी पर ध्यान देते हैं।

पाकिस्तान के कोच माइक हेसन भी चाहते हैं कि उनकी टीम केंद्रित रहे, हालांकि वह इस मैच के महत्व को भलीभांति समझते हैं। भारत आठ टीमों वाले इस टूर्नामेंट में अब तक की सबसे मजबूत टीम नजर आती है, जिसने अपने टीम को तेज़ गेंदबाजी आक्रमण के सरताज जसप्रीत बुमराह और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शुभमन गिल को शामिल करके और मजबूत किया है।

भारत ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की, जब उसने संयुक्त अरब अमीरात को नौ विकेट से ध्वस्त कर दिया। यूएई की टीम को 13.1 ओवर में 57 रन पर ढेर करने के बाद भारत ने लक्ष्य को 27 गेंदों में हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने भी ओमान के खिलाफ आसान जीत दर्ज कर खाता खोला, लेकिन उनकी बल्लेबाजी कुछ असंगत रही है।

पाकिस्तान पूर्व कप्तानों बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान के बिना खेल रहा है, लेकिन एशिया कप में उतरने से पहले अफगानिस्तान को शामिल करने वाली यूएई में हुई टी20 त्रिकोणीय सीरीज़ जीतने से उन्हें हौसला मिला है। आगा ने कहा, “हम पिछले दो-तीन महीने से अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और हमें बस अच्छा क्रिकेट खेलना है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...