back to top

भारत को अमेरिकी बाजारों में व्यापक पहुंच की जरूरत : आईएसीसी

नई दिल्ली। इंडो-अमेरिका चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) ने सोमवार को कहा कि भारत को निर्यात में गिरावट रोकने के लिए अमेरिकी से वहां के बाजार में और बड़ा स्थान हासिल करने की जरूरत है। संस्था ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते दोनों देशों के बीच आपूर्ति बड़े पैमाने पर बाधित हुई है और अनुबंधों पर असर पड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कोरोना वायरस प्रकोप से उत्पन्न स्थिति पर विस्तृत चर्चा की थी और महामारी से लडऩे के लिए पूरे आसी सहयोग का वादा किया था। आईएसीसी के उत्तर क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष ललित भसीन ने कहा कि भारत को अमेरिका में वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए हर संभव मदद करनी चाहिए, क्योंकि वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेजी के लिए अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार जरूरी है।

अमेरिका, चीन और भारत मिलकर वैश्विक व्यापार में 70 प्रतिशत से अधिक का योगदान करते हैं। उन्होंने कहा, इन अर्थव्यवस्थाओं की हालत में जल्द से जल्द सुधार होना जरूरी है तािक वैश्विक वृद्घि को तेज गति से आगे बढ़ाया जा सके। इससे सभी देशों को फायदा होगा।

भसीन ने कहा कि भारत को कोविड-19 के असर से बाहर आने और अपनी मांग तथा आपूर्ति पक्ष को संतुलित करने के लिए अमेरिका से काफी सहयोग की जरूरत होगी। उन्होंने कहा, भारत को विश्व बैंक से मिली एक अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता आंशिक रूप से संसाधनों के अंतर को पाटने में मदद कर सकती है। भारत को अपने निर्यात में गिरावट को रोकने के लिए अमेरिका से अधिक बाजार पहुंच की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...