back to top

भारत, कजाकिस्तान ने रक्षा औद्योगिक सहयोग की संभावनाएं तलाशीं

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कजाकिस्तान के अपने समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल नूरलान एरमेकबाएव के साथ वार्ता की और इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग को लेकर संभावनाए तलाशने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

वार्ता के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों ने सुरक्षा एवं रक्षा से जुड़े सभी क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के लिए संभावनाएं तलाशीं। एरमेकबाएव 7-10 अप्रैल के आधिकारिक दौरे पर भारत आए हैं। सिंह ने ट्वीट किया, हमने द्विपक्षीय रक्षा समझौतों की व्यापक समीक्षा की। साथ ही रक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श किया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने प्रशिक्षण के जरिए, सैन्य अभ्यास और क्षमता बढ़ाने समेत द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करने को लेकर विचार साझा किए। मंत्रालय ने कहा कि कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल में भारतीय बटालियन के हिस्से के रूप में कजाकिस्तानी सैनिकों की तैनाती का अवसर देने के लिए राजनाथ सिंह का आभार जताया। इस प्रतिनिधि-स्तर की वार्ता में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह, रक्षा सचिव अजय कुमार समेत अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...