back to top

भारत-जापान गठजोड़ कोविड-19 के बाद विकास में करेगा मदद : पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत और जापान के विशेष सामरिक एवं वैश्विक गठजोड़ कोविड-19 के बाद विश्व में नई प्रौद्योगिकी और समाधान विकसित करने में मदद कर सकते हैं। मोदी ने यह टिप्पणी जापान के अपने समकक्ष शिंजो आबे से बातचीत के बाद किए एक ट्वीट में की।

दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा, मेरे मित्र प्रधानमंत्री शिंजो आबे से कोविड-19 महामारी के बारे में सार्थक चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा, भारत-जापान के विशेष सामरिक एवं वैश्विक गठजोड़ कोविड-19 के बाद विश्व में हमारे लोगों, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और दुनिया को नई प्रौद्योगिकी और समाधान विकसित करने में मदद पहुंचा सकते हैं।

जापान के प्रधानमंत्री आबे ने हाल ही में वायरस को फैलने से रोकने के लिए तोक्यो और छह अन्य क्षेत्रों में में आपात स्थित की घोषणा की थी। आधिकारिक बयान के अनुसार, मोदी ने आज जापान के अपने समकक्ष शिंजो आबे के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने महामारी कोविड-19 के कारण उत्पन्न वैश्विक स्वास्थ्य और आर्थिक चुनौतियों पर चर्चा की।

मोदी और आबे ने इस संकट से निपटने के लिए अपने-अपने देश में उठाए गए कदमों के बारे में भी चर्चा की। बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने संकट की इस घड़ी में अपने-अपने देश में मौजूद एक-दूसरे के नागरिकों को प्रदान की गई सहायता और सुविधा के लिए सराहना की और इस तरह के समन्वय को जारी रखने पर सहमति प्रकट की। इसमें कहा गया है कि, दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति प्रकट की कि भारत-जापान साझेदारी दुनिया को इस महामारी से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान तलाशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...