back to top

शांतिपूर्ण, संप्रभु और स्थिर अफगानिस्तान के लिए प्रतिबद्ध है भारत : जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने अफगान समकक्ष मोहम्मद हनीफ अतमार के साथ बातचीत में एक ऐसे शांतिपूर्ण, संप्रभु और स्थिर अफगानिस्तान के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता व्यक्त की जहां लोकतांत्रिक संवैधानिक ढांचे में सभी तबकों के अधिकारों की रक्षा हो।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर ने यह प्रतिबद्धता सोमवार को अतमार के साथ अपनी गहन चर्चा के दौरान व्यक्त की। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री 22 से 24 मार्च तक भारत की तीन दिन की यात्रा पर थे जिसमें मुख्यत: अफगान शांति प्रक्रिया और व्यापार, निवेश तथा रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर चर्चा हुई।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा, विदेश मंत्री ने रेखांकित किया कि क्षेत्र एवं विश्व में शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए अफगानिस्तान में स्थाई शांति महत्वपूर्ण है। इसने कहा कि जयशंकर ने एक सफल अफगान शांति प्रक्रिया के लिए समग्र एवं स्थाई संघर्षविराम के महत्व पर जोर दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा, विदेश मंत्री ने एक ऐसे शांतिपूर्ण, संप्रभु, स्थिर एवं समावेशी अफगानिस्तान के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के बारे में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री को पुन: आश्वस्त किया जहां लोकतांत्रिक संवैधानिक ढांचे में समाज के सभी तबकों के अधिकारों की रक्षा हो।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...