back to top

Women’s T20 World Cup : भारत पहली बार फाइनल में, आस्ट्रेलिया से होगा सामना

सिडनी। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद ग्रुप चरण में अजेय रहने के कारण गुरुवार को यहां पहली बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना मौजूदा चैंपियन और मेजबान आस्ट्रेलिया से होगा।

सुबह से लगातार बारिश के कारण टास नहीं हो पाया और आखिर में सेमीफाइनल मैच बिना गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। इससे भारतीय टीम खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर गई जबकि इंग्लैंड के खेमे में निराशा छा गई। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच फाइनल रविवार आठ मार्च को मेलबर्न में खेला जाएगा। आस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुईस पद्वति से पांच रन से हराया। बारिश के कारण यह मैच भी देरी से शुरू हुआ।

आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 134 रन बनाए। उसकी तरफ से कप्तान मेग लैनिंग ने नाबाद 49 रन बनाए जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए नाडिने डि क्लर्क ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए। आस्ट्रेलियाई पारी समाप्त होने के बाद बारिश आ गई। इसके बाद जब खेल शुरू हुआ तो दक्षिण अफ्रीका को 13 ओवर में 98 रन बनाने का लक्ष्य मिला लेकिन लौरा वोलवार्ट की नाबाद 41 रन की पारी के बावजूद उसकी टीम पांच विकेट पर 92 रन ही बना सकी।

आस्ट्रेलिया की तरफ से मेगान शट ने 17 रन देकर दो विकेट लिए। भारत ने इससे पहले टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में आस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया था। सेमीफाइनल मैच रद्द होने से हालांकि इंग्लैंड और भारत दोनों टीमों की कप्तान निराश थी। मैच रद्द होने के बाद इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने कहा, यह वास्तव में निराशाजनक है। हम इस तरह से विश्व कप का अंत नहीं चाहती थी। मैच के लिए सुरक्षित दिन नहीं है, खेलने का मौका नहीं मिला और आखिर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार हमें महंगी पड़ गई।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी सहमति जताई कि सेमीफाइनल के लिए एक अन्य दिन सुरक्षित होना चाहिए। मेजबान क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने ऐसा आग्रह किया था लेकिन आईसीसी ने उसे नामंजूर कर दिया था। हरमनप्रीत ने कहा, यह निराशाजनक है कि हम मैच नहीं खेले, लेकिन कुछ नियम हैं जिनका हमें अनुसरण करना होता है। भविष्य में सुरक्षित दिन रखने का विचार अच्छा होगा। नाइट ने कहा कि उनकी टीम को टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत नहीं करने का खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा, इससे हमें सबक मिला कि हमें पहला मैच भी जीतना चाहिए था।

टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत नहीं कर पाना चलन बन गया है और इसका हमें नुकसान हुआ। भारतीय टीम ग्रुप ए से शीर्ष पर रही थी। उसने अपने चारों मैच जीते थे जबकि इंग्लैंड ग्रुप बी में तीन जीत और एक हार से दूसरे स्थान पर रहा था। हरमनप्रीत ने कहा, पहले दिन से हम जानते थे कि हमें सभी मैच जीतने होंगे क्योंकि अगर किसी वजह से सेमीफाइनल नहीं हो पाता है तो मुश्किल पैदा हो सकती है। इस लिहाज से श्रेय टीम को जाता है जिसने सभी मैच जीते।

उन्होंने कहा, हर कोई बहुत अच्छी फार्म में दिख रहा है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने हमें अच्छी शुरुआत दी और इससे हमें मदद मिली। मैं और स्मृति नेट्स पर अधिक समय बिताने की कोशिश कर रहे हैं। हरमनप्रीत ने कहा, हम अब अधिक सकारात्मक होकर खेल रहे हैं। दुर्भाग्य से हम बड़ी पारियां नहीं खेल पाई लेकिन हमारी साथियों ने खेली और इसलिए यह टीम गेम है। इंग्लैंड पिछली बार उप विजेता रहा था।

इससे पहले सात अवसरों पर भारत कभी फाइनल में नहीं पहुंच पाया था लेकिन इस बार बेहतरीन प्रदर्शन से वह खिताब का प्रबल दावेदार बन चुका है। भारत ने मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया पर जीत से शुरुआत की और इसके बाद बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को हराकर ग्रुप ए में आठ अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...